फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Worldwide leader US, UK, Europe wishes Indians on Independence Day, know the details

Independence Day: ईरान से लेकर अमेरिका ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जानें किस देश ने क्या कहा

Thu, 15 Aug 2024 02:05 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 15 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

एंटनी ब्लिंकन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर हम भारतीय लोगों के समृद्ध एवं विविध इतिहास और अमेरिका-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
Worldwide leader US, UK, Europe wishes Indians on Independence Day, know the details
स्वतंत्रता दिवस पर विदेशी हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। वहीं, अब दुनियाभर के नेता भारत की आजादी के 78 साल होने पर बधाई दे रहे हैं। अमेरिका, ईरान, इटली, रूस और फ्रांस समेत कई देशों ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


पुतिन ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को भेजे बधाई संदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत की जश्न-ए-आजादी के मौके पर बधाई संदेश भेजा। पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मिलकर बेमिसाल उपलब्धियां हासिल करेंगे भारत-इटली
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने इतालवी भाषा में लिखे एक्स पोस्ट में पीएम मोदी को टैग कर लिखा, '78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से फॉलो करने वाले अनेक भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं। इटली और भारत के बीच एक मजबूत रिश्ता है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम साथ मिलकर बेमिसाल उपलब्धियां हासिल करेंगे। हमारी रणनीतिक साझेदारी भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।'

ब्रिटेन में भी शान से फहराया तिरंगा
भारत की आजादी का जश्न सात समंदर पार भी दिखा। ब्रिटेन में भारतवंशियों ने 15 अगस्त के मौके पर लंदन के इंडिया हाउस में ध्वजारोहण किया। अमेरिकी दूतावास ने 22 भाषाओं ने दी बधाई
भारत में अमेरिकी दूतावास ने अनोखे तरीके से 15 अगस्त के उत्सव पर शुभकामनाएं दीं। अमेरिकी राजदूतों ने सभी 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में भारत को शुभकामनाएं दीं। राजदूतों ने जिन भाषाओं में भारत को शुभकामनाएं दीं, उनमें हिंदी, संस्कृत, सिंधी, पंजाबी, कश्मीरी, डोगरी, गुजराती, मराठी, कोंकणी, मैथिली, असमिया, मैतेई, बोडो, नेपाली, संथाली, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, तेलुगु, उड़िया और उर्दू शामिल हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बधाई संदेश
भारत की आजादी के जश्न में फ्रांस के राष्ट्रपति का संदेश भी आया। हाल ही में भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा को यादगार बताते हुए एक तस्वीर भी साझा की और उन्होंने भारत को महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में अहम साझेदार करार दिया। 

अमेरिका ने क्या कहा
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की। साथ ही कहा कि दोनों देश एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। 
 
नॉर्वे की राजदूत ने दी शुभकामनाएं
नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे इंडिया! नॉर्वे से प्यार के साथ! स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'
अमेरिका-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न मना रहे
ब्लिंकन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर हम भारतीय लोगों के समृद्ध एवं विविध इतिहास और अमेरिका-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हमारी व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों, हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरे संबंधों पर आधारित है। साथ ही लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है।'
 
दोनों देशों के बीच का सहयोग तेजी से बढ़ रहा
उन्होंने बुधवार को कहा कि अमेरिका-भारत सहयोग तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि दोनों देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं। अमेरिका, भारत और कई अन्य विश्व शक्तियां संसाधन समृद्ध क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता की पृष्ठभूमि में एक स्वतंत्र, खुले और संपन्न हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में बात कर रही हैं।

हिंद-प्रशांत एक जैव भौगोलिक क्षेत्र है जिसमें हिंद महासागर और मध्य एवं पश्चिमी प्रशांत महासागर सहित दक्षिण चीन सागर शामिल हैं। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है, हालांकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं।


 
द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक व्यापक
ब्लिंकन ने कहा कि जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों तक, अमेरिका-भारत द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक व्यापक और मजबूत है। उन्होंने कहा, 'मैं भारत, अमेरिका और दुनियाभर में मना रहे सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।'

ईरान ने दी शुभकामनाएं
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान मित्र राष्ट्र और भारत गणराज्य की सरकार को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है। सर्वांगीण संबंधों को मजबूत करना दोनों देशों के आपसी एजेंडे में है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed