{"_id":"5f048c9cb8b8c164882316c3","slug":"worlds-longest-surviving-conjoined-twins-die-at-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे अधिक उम्र के शरीर से जुड़े जुड़वा भाइयों का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के सबसे अधिक उम्र के शरीर से जुड़े जुड़वा भाइयों का निधन
Tue, 07 Jul 2020 08:24 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
रोनी और डोनी गेलयन
- फोटो : social media
दुनिया के सबसे अधिक उम्र के शरीर से जुड़े जुड़वा भाइयों का चार जुलाई को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। रोनी और डोनी गेलयन का जन्म 28 अक्तूबर 1951 को ओहियो के बेवरक्रिक में हुआ था।
विज्ञापन
2014 में 63 वर्ष की उम्र में उन्होंने सबसे अधिक समय तक जीने वाले शरीर से जुड़े जुड़वा का रिकॉर्ड बना लिया था। वे दोनों पेट से जुड़े हुए थे। डब्ल्यूएचआईओ की एक रिपोर्ट में उनके भाई जिम ने कहा कि दोनों का डेटन के एक स्वास्थ्य केन्द्र में निधन हो गया।
विज्ञापन
मॉन्टगोमेरी काउंटी कोरोनर ने कहा कि उनकी मौत प्राकृतिक थी। टीएलसी ने 2010 में इन जुड़़वा भाइयों पर एक वृत्तचित्र भी प्रसारित किया था। दोनों भाइयों ने कार्निवल और सर्कस में हिस्सा भी लिया, जहां वे सबके लिए आकर्षण का केन्द्र बनें।
विज्ञापन
जिम गेलयन ने कहा कि उनके वेतन से कई वर्षों तक उनका घर भी चला। दोनों ने 1991 में काम करना बंद कर दिया और 2010 तक अकेले रहे। इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने की वजह से उन्होंने परिवार के साथ रहना शुरू कर दिया था।