Germany: जर्मनी में मिला द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम, खाली कराए घर, पांच हजार लोगों को सुरक्षित निकाला
पुलिस को हैम्बर्ग के जिले में एक बम मिलने की सूचना मिली। बताया गया कि एक प्राथमिक विद्यालय में निर्माण कार्य के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन टीमों ने घर, बार और रेस्टोरेंट को खाली कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी के हैम्बर्ग के ट्रेंडी स्टर्नशेंज जिले में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला। बम मिलने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने इलाके पहुंचकर घरों को खाली कराया। इस दौरान क्षेत्र से पांच हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने बम को निष्क्रिय किया।
पुलिस को हैम्बर्ग के जिले में एक बम मिलने की सूचना मिली। बताया गया कि एक प्राथमिक विद्यालय में निर्माण कार्य के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन टीमों ने घर, बार और रेस्टोरेंट को खाली कराया। इस दौरान रेल परिवहन भी ठप कर दिया गया। इलाके से पांच हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद 30 मिनट में बम को निष्क्रिय कर दिया गया।
जापान में फट गया था बम
इससे पहले जापान के एक हवाई अड्डे पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम फट गया था। इससे हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे के बाद 80 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं थी। जापान में बिना फटे बम लगातार खतरा बने हुए हैं। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, युद्ध समाप्त होने के 79 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद मियाजाकी हवाईअड्डे पर पहले भी कई बिना फटे बम पाए गए हैं। अकेले 2023 में, सेल्फ-डिफेस फोर्स ने 37.5 टन वजन वाले 2,348 बमों का निपटान किया था।
पोलैंड में भी मिला था
पिछले साल पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला था। बम का वजन 250 किलो था। बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया था। इसके चलते 14 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा था। इससे पहले भी एक स्कूल के रेनोवेशन के वक्त तोपखाने के कुछ गोले मिले थे। वहीं पिछले साल पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में 500 किलो का बम मिला था, जिसके बाद 30 हजार लोगों को अस्थायी रूप से घर छोड़ना पड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.