फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US UK Russia Australia France China Afghanistan Pakistan middle East international news in hindi

World: फलस्तीन से जुड़े प्रस्ताव पर भारत ने नहीं डाला वोट; ट्रंप की रैली के पास विस्फोटक मिलने की अफवाह फैली

Wed, 18 Sep 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 18 Sep 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
World Updates US UK Russia Australia France China Afghanistan Pakistan middle East international news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्राइल से 12 महीने के भीतर कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र को छोड़ने की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बुधवार को हुए मतदान में 124 देशों ने इसके पक्ष में, 14 ने इसके खिलाफ और 43 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिसमें भारत भी शामिल था। मतदान में हिस्सा न लेने वालों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, नेपाल, यूक्रेन और ब्रिटने भी शामिल थे। इस्राइल और अमेरिका उन 14 देशों में शामिल रहे जिन्होंने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

विज्ञापन


पानी के बेहतर प्रबंधन पर मंथन, EU और भारत के बीच बनी सहमति
8वें भारत जल सप्ताह के अवसर पर यूरोपीय संघ (EU) और भारत के बीच पानी के प्रबंधन को लेकर अहम सहमति बनी। 18 सितंबर को आयोजित छठे यूरोपीय संघ-भारत जल फोरम में दोनों पक्षों के बीच सतत जल प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई। दोनों पक्षों ने नदी बेसिन प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने तथा सतत निवेश को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। फोरम ने पूर्वी अफ्रीका, भारत और यूरोपीय संघ के बीच त्रिपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया। इसका मकसद पूर्वी अफ्रीका के विक्टोरिया झील और तांगानिका झील जैसे जल निकायों में चुनौतियों का समाधान करना है। समाधान के लिए भारत और यूरोपीय संघ की संयुक्त शक्ति का लाभ उठाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटा ने रूस के सरकारी मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

सोशल मीडिया पर फैलीं ट्रंप की रैली के पास कार में विस्फोटक मिलने की अफवाहें
लॉन्ग आइलैंड के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं उन फर्जी खबरों का खंडन किया, जिनमें बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की न्यूयॉर्क की रैली में एक कार में विस्फोटक पाए गए हैं। यह फर्जी खबरें तब वायरल हुईं हैं, जब हाल ही में ट्रंप की हत्या का कथित तौर पर दूसरा प्रयास किया गया।

नासाऊ काउंटी पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति से पूछताछ की और उसे हिरासत में लिया, जो रैली के पास बम खोजने वाले कुत्ते को प्रशिक्षण दे रहा था। इस व्यक्ति ने झूठी रिपोर्ट दी कि विस्फोटक पाए गए हैं।

ब्रिटेन ने ई-वीजा के लिए शुरू किया खास अभियान
ब्रिटेन ने बुधवार को बारतीय समेत सभी अप्रवासियों से आग्रह करते हुए एक बड़ा अभियान शुरू किया जो भौतिक आव्रजन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ई-वीजा में परिवर्तन के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके। बायोमेट्रिक निवास कार्ड (बीआरसी) को अगले साल तक पूरी तरह से ऑनलाइन सिस्टम में बदल दिया जाएगा। अधिकांश बीआरपी इस साल के अंत में समाप्त होने वाली है। इन्हें यूके वीजा ऑनलाइन खाता बनाकर और लॉग इन करके एक्सेस करने के लिए चरणों में स्वचालित रूप से ऑनलाइन किया जा रहा है।

फेसबुक के मालिक मेटा ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्मों से आरटी, रोसिया सेगोडान्या और अन्य रूसी राज्य मीडिया नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा रहा है। उसने यह कदम अमेरिकी प्रशासन द्वारा मीडिया आउटलेट पर अमेरिकी चुनावों और लोकतंत्रों को कमजोर करने के मकसद से गोपनीय प्रभाव गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद उठाया। यह प्रतिबंध रूसी राज्य मीडिया के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी की कार्रवाइयों में तेजी का प्रतीक है। मेटा ने घोषणा की है कि वह रूसी सरकार नियंत्रित आरटी को भी अवरुद्ध कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed