{"_id":"6ad27f1d85bf9e4f87081440","slug":"world-updates-us-illegal-voting-indian-arrested-hormuz-romania-tankers-attacks-west-asia-russia-ukraine-news-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां: अमेरिका में अवैध मतदान, भारतीय गिरफ्तार; होर्मुज और रोमानिया में दो टैंकरों पर हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां: अमेरिका में अवैध मतदान, भारतीय गिरफ्तार; होर्मुज और रोमानिया में दो टैंकरों पर हमला
Sat, 17 Oct 2026 01:16 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
world updates
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के मिनेसोटा में 2024 के आम चुनाव में गैरकानूनी रूप से मतदान करने और खुद को अमेरिकी नागरिक बताने के आरोप में भारतीय नागरिक मुकेश कुमार सोमाभाई चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के अनुसार, चौधरी पर गलत जानकारी देकर मतदान करने और झूठा नागरिकता दावा करने का गंभीर आरोप है। दोषी साबित होने पर उन्हें प्रत्येक आरोप में अधिकतम पांच साल की जेल हो सकती है। अभियोजकों का आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर झूठा घोषणापत्र साइन किया था। अधिकारियों ने कहा कि वोट देने का अधिकार केवल अमेरिकी नागरिकों के पास है और वोट डालने के लिए खुद को अमेरिकी नागरिक बताना एक गंभीर अपराध है। इस अपराध में आरोपी को देश से निकाला भी जा सकता है।
विज्ञापन
होर्मुज और रोमानिया में दो टैंकरों पर हमला, सभी 24 भारतीय सुरक्षित
पश्चिम एशिया और रोमानिया में दो टैंकरों को निशाना बनाया गया है। इन टैंकरों पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 16 अक्तूबर को होर्मुज जलडमरूमध्य में कच्चे तेल के एक टैंकर पर किसी प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इस पर 15 भारतीय नाविक सवार थे। इससे पहले 14 अक्तूबर को रोमानिया के सुलिना एंकरेज में एक केमिकल टैंकर ड्रोन हमले की चपेट में आ गया था, जिस पर 9 भारतीय नाविक थे। उन्होंने कहा कि दोनों जहाजों पर मौजूद सभी 24 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
एच-1बी, ग्रीन कार्ड बैन: माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट की ट्रंप को चेतावनी
माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने चेतावनी दी है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा, ग्रीन कार्ड पर रोक के साथ आव्रजन पर लगाई जा रही पाबंदियां अमेरिकी टेक सेक्टर को अपंग कर सकती हैं। अगर टैलेंटेड सॉफ्टवेयर और एआई इंजीनियर्स को अमेरिका में ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा, तो वे कनाडा, यूरोप या अन्य देशों का रुख करेंगे। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की रेस में अमेरिका पिछड़ सकता है। आयरलैंड के डबलिन में इंटरनेशनल एआई समिट के दौरान स्मिथ ने कहा कि कुशल पेशेवरों के लिए ग्रीन कार्ड के रास्ते बंद करने से अमेरिकी तकनीकी प्रतिस्पर्धा को भारी नुकसान होगा। यह बयान व्हाइट हाउस की उस कार्रवाई के बाद आया है, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने माइक्रोसॉफ्ट सहित 8 बड़ी टेक और कंसल्टिंग कंपनियों को संघीय 'परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन' (पर्म) प्रोग्राम से निलंबित कर दिया था। इसके कारण ये कंपनियां विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड नहीं दे पा रही हैं। वेंस ने माइक्रोसॉफ्ट पर आरोप लगाया कि वह अधिक वेतन पर अमेरिकी कर्मचारियों को काम पर रखने से बचने के लिए एच-1बी वीजा और पर्म कार्यक्रमों का दुरुपयोग कर रही है।