फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, US, Israel, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World: पाकिस्तान में पैगंबर मोहम्मद की बेअदबी पर व्यक्ति को सजा-ए-मौत; इमरान ने सेना पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 14 Sep 2024 12:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, US, Israel, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। अदालत के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश शाहबाज इकबाल तरार ने सराय आलमीगर में इरफान को पैगंबर का अपमान करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई। इसके अलावा, अदालत ने इरफान पर एक लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इरफान लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सराय आलमगीर का निवासी है। उसे इस साल की शुरुआत में पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के सीएम बोले- तालिबान से बात करे सरकार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अमीन अली गंडापुर के लिए अपने समर्थन की घोषणा की, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान के साथ बातचीत करने के उनके बयान की आलोचना की और इसे महासंघ पर सीधा हमला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंडापुर ने शांति वार्ता में शामिल होने के लिए केंद्र से अनुमति मांगने के लगभग एक सप्ताह बाद गुरुवार को आतंकवाद पर अपनी सरकार की चिंताओं को दूर करने के लिए तालिबान के साथ सीधी बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान भेजने की घोषणा की। जिसके बाद, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि किसी भी प्रांत को किसी विदेशी देश के साथ बातचीत करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने गंडापुर पर देश की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए महासंघ में शामिल होने का आरोप लगाया। गंडापुर के उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सहयोगी और पूर्व स्पीकर असद कैसर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही अफगानिस्तान सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

गंडापुर के लापता होने के पीछे सेना का हाथ: इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सहयोगी और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के आठ घंटे के लिए गायब होने के पीछे सेना को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद, सेना विरोधी ट्वीट करने पर पाकिस्तान सरकार ने उनकी जांच शुरू कर दी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर पिछले सोमवार को सैन्य नेतृत्व के खिलाफ अपने उग्र भाषण के बाद कम से कम आठ घंटे के लिए लापता हो गए थे। उनकी वापसी पर, केपी सरकार ने कहा था कि उनसे कई घंटों तक संपर्क नहीं किया जा सका, क्योंकि वह इस्लामाबाद में एक महत्वपूर्ण कानून और व्यवस्था बैठक कर रहे थे। हालांकि, शुक्रवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में पत्रकारों से बात करते हुए खान ने कहा कि गंडापुर के गायब होने के लिए सैन्य प्रतिष्ठान जिम्मेदार है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहरीला दूध पीने से परिवार के 13 लोगों की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुई। पीड़ितों की पहचान गुल बेग ब्रोही, उनकी पत्नी, पांच बेटों, तीन बेटियों और तीन अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई थी। उस समय परिवार के कुछ करीबी रिश्तेदारों ने कहा था कि पीड़ितों को जहर दिया गया होगा, क्योंकि परिवार के मुखिया का कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद था। पुलिस ने बताया कि सुक्कुर स्थित प्रयोगशाला की जांच में पता चला कि जिस दिन परिवार की मौत हुई, उस दिन उन्होंने जो दूध पिया था, उसमें जहर था। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. समीउल्लाह सूमरो ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

द. अफ्रीका : भारतवंशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रवीण गोधरन का निधन
भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे प्रवीण गोरधन की 75 साल की उम्र में मौत हो गई। उनके परिवार के मुताबिक, कैंसर से जूझते हुए उन्होंने शुक्रवार सुबह आखिरी सांस ली। गोरधन को 2010 में प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के हमले में 14 की मौत
 मध्य अफगानिस्तान में अज्ञात हथियारबंद लोगों के हमले में 14 लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को दयाकुंडी प्रांत में हुए इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। देश के सबसे सुरक्षित प्रांतों में से एक माने जाने वाले इस क्षेत्र में अधिकांश शिया मुसलमान रहते हैं।  

कांगो में तख्तापलट की कोशिश करने वालों को मौत की सजा
कांगो में बीते मई माह में तख्तापलट की कोशिश करने के प्रयास में सैन्य अदालत ने 37 लोगों को मौत की सजा सुनाई है। इन 37 लोगों में तीन अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। सैन्य अदालत ने 14 लोगों को बरी भी किया है। गौरतलब है कि मई में कांगो गणराज्य में विपक्ष के नेता क्रिश्चियन मलंगा ने असफल तख्तापलट की कोशिश की थी। उस प्रयास में छह लोगों की मौत भी हो गई थी। मलंगा के नेतृत्व में विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी के करीबी को निशाना बनाया था। इतना ही नहीं कुछ समय के लिए राष्ट्रपति भवन पर कब्जा भी कर लिया था। 

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में इस्लामिक स्टेट के नौ संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून-प्रवर्तन एजेंसियों ने नौ संदिग्ध आईएसआईएस और शिया-विरोधी संगठनों के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम किया है, जिसमें महत्वपूर्ण इमारतों, धार्मिक स्थलों और पुलिस को निशाना बनाया जाना था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने दावा किया कि उसने प्रांत के विभिन्न जिलों में 71 खुफिया आधारित अभियान चलाए, जिनमें ये आतंकवादी हथियारों, विस्फोटकों और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े गए। सीटीडी के प्रवक्ता ने कहा कि आईएसआईएस और शिया-विरोधी संगठनों सिपाह सहाबा पाकिस्तान (एसएसपी) और लश्कर-ए-जंगवी से जुड़े आतंकवादियों की गिरफ्तारी इस हफ्ते रहीम यार खान, ओकारा, बहावलपुर, लाहौर, रावलपिंडी, फैसलाबाद और मियांवाली के विभिन्न इलाकों से की गई। 
 

आर्थिक विकास को बढ़ावा देना जरूरी: ब्रिक्स की बैठक में भारत
संस्कृति मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने वैश्विक विकास की रणनीतियों को केंद्र में रखने और इसे सशक्तिकरण, समावेश और आपसी समझ के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संस्कृति सचिव अरुणिश चावला ने यह बात रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित नौवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में यह बात कही।

उन्होंने ब्रिक्स देशों से अपनी सांस्कृतिक ताकतों का उपयोग आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए करने की अपील की। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि भारत ने जी 20 में भी इसी रुख को अपनाया और 2030 के वैश्विक विकास एजेंडा में संस्कृति को एक अलग लक्ष्य के रूप में मान्यता देने का समर्थन किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत का यह दृष्टिकोण सांस्कृति पुनर्जागरण, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के साथ मेल खाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed