फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, US, Israel, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

Updates: कोरिया ने पूर्वी सागर में दागीं बैलिस्टिक मिसाइल; US में तूफान 'फ्रांसिन' और श्रीलंका की चुनावी हलचल

Thu, 12 Sep 2024 01:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, US, Israel, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को पूर्वी सागर की ओर छोटी दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कोई और जानकारी नहीं दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्योंगयांग ने आखिरी बार 1 जुलाई को बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी।

विज्ञापन


कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने युद्ध की तैयारियों को बढ़ाने के लिए और अधिक आत्मघाती ड्रोन के विकास और उत्पादन का आह्वान किया है। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी ने पहले बताया था कि किम ने 24 अगस्त को विभिन्न ड्रोनों के प्रदर्शन परीक्षण की निगरानी की थी।

विज्ञापन

अमेरिका के लुइसियाना में तूफान फ्रांसिन की दस्तक, भारी बारिश हुई
तूफान फ्रांसिन ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को अमेरिका के लुइसियाना तट पर दस्तक दी। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, मध्य समय में, तूफान फ्रांसिन दक्षिणी लुइसियाना के टेरेबोन पैरिश में पहुंचा, जो मॉर्गन सिटी से 30 मील दक्षिण पश्चिम में है। यह श्रेणी 2 का तूफान था, जिसमें 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तूफान फ्रांसिन के लुइसियाना पहुंचने से भारी बारिश हुई। बाढ़ की स्थिति को देख अधिकारियों नेपैरिश में कर्फ्यू लागू कर दिया। इसके अलावा, पैरिश के सबसे निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया। 

पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला मिला
पाकिस्तान के पेशावर में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) वायरस का पांचवां मामला सामने आया है। खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य मंत्री कासिम अली शाह ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में इसकी जानकारी दी। शाह ने कहा, पांचवां मामला 33 वर्षीय मरीज के रूप में सात सितंबर को इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से सऊदी अरब से पाकिस्तान आया था। अपनी यात्रा के बाद मरीज पेशावर गया और एक होटल में रुका। इसके बाद, वह इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में गया। शाह ने कहा, मरीज को लोअर दीर में उसके घर पर अलग रखा गया है। सऊदी अरब से आने के बाद वह किसी भी रिश्तेदार से नहीं मिला। शाह ने कहा, 'मरीज के लक्षणों में सुधार हो रहा है, उनके परिवार के सदस्यों को संक्रमण फैलने के बारे में अवगत करा दिया गया है।'

विज्ञापन

श्रीलंका की तमिल पार्टी के राष्ट्रपति चुनाव में प्रेमदासा को समर्थन देने पर विवाद

श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य विपक्षी प्रतिद्वंद्वी साजिथ प्रेमदासा को समर्थन देने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने 1 सितंबर को चुनाव में प्रेमदासा का समर्थन करने का ऐलान किया था। यह फैसला टीएनए के मुख्य घटक इलानकाई तमिल अरासु कच्ची (आईटीएके) की केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया। हालांकि, पार्टी के अध्यक्ष एस श्रीधरन, जो उस समय ब्रिटेन में थे, ने कहा कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है और वे तमिल आम उम्मीदवार पी अरियानेथिरन का समर्थन करेंगे। पार्टी के एक अन्य नेता मावई सेनाथिराजा ने बुधवार को बताया इस मामले पर अंतिम निर्णय 15 सितंबर तक टालने का फैसला किया गया।

वहीं वरिष्ठ टीएनए नेता एम ए सुमनथिरन ने कहा कि 'प्रेमदासा का समर्थन करने का आईटीएके का निर्णय अंतिम था और इसकी समीक्षा नहीं की जा रही है'। साल 2019 में भी टीएनए ने प्रेमदासा का समर्थन किया था। हालांकि उस चुनाव में प्रेमदासा को गोटाबाया राजपक्षे के सामने हार का सामना करना पड़ा था। प्रेमदासा के अलावा, मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मार्क्सवादी जेवीपी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके चुनाव में अग्रणी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed