फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, UN latest news in hindi

World Updates: क्रेमलिन की सुरक्षा टीम में फेरबदल, पुतिन ने सर्गेई शोइगू को फिर से बनाया रक्षा मंत्री

Mon, 13 May 2024 01:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 May 2024 01:27 AM IST
सार

World Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन की सुरक्षा टीम में फेरबदल किया है। उन्होंने लंबे समय से अपने भरोसेमंद रहे सर्गेई शोइगू को फिर से रक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन की सुरक्षा टीम में फेरबदल किया है। उन्होंने लंबे समय से अपने भरोसेमंद रहे सर्गेई शोइगू को फिर से रक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा है। पुतिन ने शोइगू को पहले रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया था और उन्हें देश की सुरक्षा और रक्षा परिषद का नेतृत्व सौंपा था। सुरक्षा और रक्षा परिषद एक परामर्शदात्री संस्था है जो राष्ट्रपति को सलाह देती है। रूसी समाचार एजेंसियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह बदलाव पुतिन के पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण के कुछ दिनों बाद आया है। शोइगू ने रूस-यूक्रेन युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 

अमेरिका: पार्टी में हुई गोलीबारी में तीन की मौत, 12 घायल
दक्षिण अलबामा में शनिवार रात एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बाल्डविन काउंटी इन्वेस्टिगेशन डिवीजन के मुताबिक स्टॉकटन के पास लगभग 1,000 लोग मई दिवस की पार्टी में भाग ले रहे थे, तभी गोलीबारी शुरू हो गई। 

मारे जाने वालों में अधिकांश लोग युवा थे। गिरफ्तारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्टॉकटन की आबादी लगभग 400 है। हालांकि, गोलीबारी में कोई भी कानून प्रवर्तन अधिकारी शामिल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस: बेलग्राद पर मिसाइल हमले में 7 लोगों की मौत
रूस के सीमावर्ती शहर बेलग्राद पर मिसाइल हमले के कारण रविवार को 10 मंजिला भवन क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम सात लोग मारे गए, जबकि 17 घायल हो गए। रूसी अधिकारी इसे यूक्रेनी हमला बता रहे हैं। हमले में और लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सोवियत संघ जमाने के इस भवन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। उधर, यूक्रेन के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रूस ने हमले शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रूस ने शहरों व गांवों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

सूअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की दो महीने बाद मौत
अमेरिका के बोस्टन में सूअर की आनुवंशिक रूप से संशोधित किडनी प्रतिरोपित कराने वाले पहले व्यक्ति की दो महीने बाद मौत हो गई। रिचर्ड रिक स्लेमैन (62) को इस साल मार्च में 'मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल' में किडनी प्रतिरोपित की गई थी। 

डॉक्टरों ने कहा था कि यह किडनी कम से कम 2 सालों तक रिचर्ड के शरीर में ठीक से काम कर सकती है। हालांकि, जिस अस्पताल में ट्रांसप्लांट किया गया था, उसने बताया कि रिचर्ड की मौत की वजह सूअर की किडनी नहीं थी। स्लेमैन को उम्र से संबंधित भी कई तरह की बीमारियां थी, इसलिए मौत का स्पष्ट कारण बता पाना मुश्किल है।

 

सूअर का दिल भी किया जा चुका है प्रतिरोपित
किडनी ही नहीं, अब तक 2 व्यक्तियों में सूअर का दिल भी लगाया जा चुका है। हालांकि, सर्जरी के कुछ महीनों बाद ही उनकी भी मौत हो गई थी। रिचर्ड का पहला किडनी ट्रांसप्लांट साल 2018 में हुआ था। हालांकि, वह किडनी भी फेल हो गई थी और उन्हें दोबारा डायलिसिस करवाना पड़ा था। 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा बलों के हाथों प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के चार आतंकवादी मारे गए। पंजाब पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने लाहौर में अप्रैल में पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पिछले हफ्ते टीटीपी के लक्षित हत्यारे फैजान अहमद बट को गिरफ्तार किया था। प्रवक्ता ने बताया, सीटीडी की टीम रविवार तड़के बट को हथियारों की बरामदगी के लिए लाहौर के बाहरी इलाके में स्थित करोल जंगल में ले गई। उसकी निशानदेही पर एक पिस्तौल और दो हथगोले बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed