फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Germany, Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news

World Updates: जर्मनी के सोलिंगेन में उत्सव के दौरान चाकूबाजी; हमले में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Sat, 24 Aug 2024 06:21 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 24 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
World Updates: Germany, Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

पश्चिमी जर्मनी के सोलिंगन में एक उत्सव के दौरान चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  हमला शुक्रवार शाम केंद्रीय चौक फ्रोनहोफ पर हुआ। फिलहाल हमलावर फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने राहगीरों पर चाकू से हमला किया और बाद में फरार हो गया। हमला तब हुआ जब सोलिंगन अपनी स्थापना की 650वीं वर्षगांठ मना रहा था। स्थानीय समयानुसार लगभग 22:00 बजे (21:00 BST) हुए हमले के बाद पुलिस ने सुरक्षा चाक-चौबंद करते हुए लोगों से फ्रॉनहोफ बाजार क्षेत्र छोड़ने की अपील की। पुलिस ने इस मामले में आतंकवाद से भी इनकार नहीं किया है। 

विज्ञापन

आजादी की सालगिरह पर रूस, यूक्रेन ने की युद्धबंदियों की अदला-बदली
अपने तीसरे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूक्रेन ने शनिवार को रूस के साथ 100 से अधिक युद्धबंदियों की अदला-बदली की। यूक्रेन ने कहा कि जिन 115 यूक्रेनी सैनिकों को मुक्त कराया गया, उनमें से कई को रूस के आक्रमण के पहले महीनों में बंदी बना लिया गया था। इनमें मारियुपोल में अजोवस्टल स्टीलवर्क्स से रूसी सेना की ओर से पकड़े गए लगभग 50 सैनिक भी शामिल हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 115 रूसी सैनिकों को कुर्स्क क्षेत्र में पकड़ा गया था। यहां यूक्रेनी सेना ने दो सप्ताह पहले अचानक हमला किया था। सैनिक फिलहाल बेलारूस में हैं, लेकिन चिकित्सा उपचार और पुनर्वास के लिए उन्हें रूस लाया जाएगा।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि फरवरी 2022 में रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के बाद से संयुक्त अरब अमीरात ने 55वीं बार सैनिकों की अदला-बदली मामले में मध्यस्थता की। जेलेंस्की ने अपनी पोस्ट में सिर मुंडाए हुए दुबले-पतले यूक्रेनी सैनिकों की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने कहा, हम अपने बंदी बनाए गए सभी सैनिकों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

ब्राजील के विदेश मंत्री आज आएंगे भारत
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। यात्रा के दौरान वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वह रियो डी जेनेरियो में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और विएरा 27 अगस्त को नौवीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दोनों पक्ष समग्र रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने पर विचार-विमर्श करेंगे। ब्राजील के जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत जी-20 तिकड़ी (ट्रोइका) में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन नवंबर में ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाला है।

विज्ञापन

सिंगापुर में दूसरे राउंड की मंत्री स्तरीय बैठक कल से, भाग लेंगे 4 केंद्रीय मंत्री
भारत और सिंगापुर के बीच दूसरे राउंड की मंत्री स्तरीय बैठक 26 अगस्त 2024 को सिंगापुर में होगी। बैठक में भारत की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भाग लेंगे। इस दौरान भारतीय मंत्री अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे।

माना जा रहा है कि इस गोलमेज बैठक में अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के लिए आधार तैयार किया जाएगा। बैठक में भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नया एजेंडा निर्धारित किया जाएगा। पहली गोलमेज बैठक सितंबर 2022 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि आगामी बैठक में दोनों पक्ष अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे और इसे आगे बढ़ाने के लिए उपाय खोजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed