{"_id":"67799346635101de5d0c5802","slug":"world-s-oldest-person-tomiko-itooka-dies-at-116-in-japan-s-ashiya-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 वर्ष में निधन, अब ब्राजील की इनाह लुकास सबसे उम्रदराज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 वर्ष में निधन, अब ब्राजील की इनाह लुकास सबसे उम्रदराज
Sun, 05 Jan 2025 01:30 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र लेती टोमिको इटूका (फाइल फोटो)
- फोटो : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज दुनिया की सबसे उम्रदराज जापानी महिला टोमिको इटूका का 116 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आशिया शहर में बुजुर्ग नीतियों के प्रभारी योशित्सुगु नागाट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, इटूका की मध्य जापान के ह्योगो प्रांत के आशिया शहर में एक देखभाल गृह में मृत्यु हुई।
विज्ञापन
केले और कैल्पिस नामक दही के स्वाद वाला जापानी पेय पसंद करने वाली इटूका का जन्म 23 मई, 1908 को हुआ था। वह हाई स्कूल में वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। इटूका की शादी 20 साल की उम्र में हुई थी। उनके पति का निधन साल 1979 में हुआ था। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, उनके परिवार में एक बेटी, एक बेटा और उनके पांच पोते-पोतियां हैं।
विज्ञापन
जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप के अनुसार, इटूका की मौत के बाद अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान इनाह कैनाबारो लुकास बन चुकी हैं। ब्राजील की कैनाबारो की उम्र 116 साल है। उनका जन्म इतूका के जन्म के 16 दिन बाद हुआ था। आशिया के मेयर रयोसुके ताकाशिमा ने कहा कि इटूका का पिछले रविवार को निधन हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में विश्व युद्ध और महामारी के साथ-साथ बदलती तकनीक को भी देखा। उनके लंबे जीवन से हमें उम्मीद और हिम्मत मिली। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बुढ़ापे से संबंधित जटिलताओं के कारण उनका निधन हुआ है।
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में कहा, दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति टोमिको इटूका का 116 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। सुश्री इटूका ने अपने लंबे जीवन में हमें बहुत साहस और उम्मीद दी। मैं एक बार फिर अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।