World Updates: प्रकाश मान सिंह राउत नेपाल के CJ नियुक्त; अमेरिका में हेलेन से मरने वालों की संख्या हुई 227
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाली सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी ने कहा कि वह अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी), जो देश की सबसे पुरानी पार्टी है, ने चुनाव का सामना करने के लिए समागी जन बालावेगया (एसजेबी) पार्टी के साथ विलय करने का असफल प्रयास किया था। तमिल राजनीतिक समूहों ने भी कहा कि वे भी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के मोर्चे, नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता दिसानायके ने 23 सितंबर को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 24 सितंबर को, उन्होंने 225 सदस्यीय संसद को भंग कर दिया, जिसमें एनपीपी के पास सिर्फ़ तीन सीटें थीं। श्रीलंका में पिछला आम चुनाव अगस्त 2020 में हुआ था, जहां सांसदों को पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर विदेश मंत्री ने कहा कि, 'ऐसा नहीं है कि हम इसमें शामिल नहीं हैं। विभिन्न समय पर हमने उन देशों के बीच संचार में कुछ भूमिका निभाई है। इस संघर्ष का दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले वैश्विक दक्षिण पर बड़ा असर पड़ रहा है। वे चाहते हैं कि कोई इसके बारे में कुछ करे। वे स्पष्ट रूप से हमारी बहुत सी पहलों का समर्थन करते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र में दिखा भी था। यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी प्रमुख खिलाड़ियों से जुड़े हुए हैं। हमें वैश्विक राजनीति के प्रति अधिक जिम्मेदारी की भावना वाले देश के रूप में देखा जाता है और यह भारत के अपने विकास का हिस्सा है।'
#WATCH | Delhi: At Kautilya Economic Conclave, EAM Dr S Jaishankar says "In respect of Ukraine, in the last few months, PM Modi met President Zelenskyy thrice. He met Russian President Putin once. He's spoken to him more often and the NSA and myself, we've been in touch. The… pic.twitter.com/pz1wij3Hdi
— ANI (@ANI) October 6, 2024
भारत दौरे के लिए माले से रवाना हुए राष्ट्रपति मुइज्जू
"Maldives President Mohamed Muizzu and First Lady of Maldives, Sajidha Mohamed depart on a state visit to India" tweets Maldives President's Office pic.twitter.com/Zc0cGlKcL8
— ANI (@ANI) October 6, 2024
भारतीय नौसेना के जहाज ओमान के मस्कट पहुंचे
Indian Navy ships on long-range training deployment arrived at Muscat, Oman on October 5. The port call signifies the strengthening of existing defence relations between India and Oman in the maritime domain.
— ANI (@ANI) October 6, 2024
The deployment will also focus on training exchanges, professional… pic.twitter.com/XIQQvkb9sc
बोस्निया और हर्जेगोविना में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। हर्जेगोविना-नेरेटा कैंटन की सरकार के प्रवक्ता डार्को जुका ने बताया कि जब्लानिका क्षेत्र में एक पहाड़ी के ढहने, भूस्खलन और बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं बोस्नियाई मीडिया ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुए थे, हालांकि ये फिर से शुरू हो गया है।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने रविवार को प्रकाश मान सिंह राउत को देश का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में पौडेल ने मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, स्पीकर देवराज घिमिरे और नेशनल असेंबली के चेयरमैन नारायण प्रसाद दहल समेत कई उच्च पदस्थ अधिकारी मौजूद थे। संविधान परिषद ने 16 सितंबर को पद के लिए प्रकाश मान सिंह राउत के नाम की सिफारिश की थी। उनकी नियुक्ति निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश बिशवंभर प्रसाद श्रेष्ठ के सेवानिवृत्त होने के बाद हुई है, जो शनिवार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति आयु 65 साल हो गए हैं।
अमेरिका में हेलेन तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 हो गई। बता दें कि भयानक तूफान के कारण दक्षिण-पूर्व में मची तबाही से छह राज्यों में कई मौतें हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी, इसके अगले दिन साउथ कैरोलाइना में दो और लोगों की मौत हुई। हालांकि, लापता लोगों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है। तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक हफ्ते के बाद भी जारी है। हेलेन के कारण भीषण बारिश में कई मकान बह गए और कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बिजली और मोबाइल फोन सेवाएं ठप हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस्लामाबाद दौरे को सकारात्मक घटनाक्रम बताते हुए कहा कि इससे दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्री ने साफ किया है कि वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर वार्ता के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं, जहां इस्लामाबाद के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी। परवेज मशुर्रफ सरकार में वर्ष 2002 से 2007 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहे खुर्शीद महमूद कसूरी ने कहा, दोनों देशों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए, संवाद शुरू होने से जनता से जनता के बीच संपर्क बहाल होने में मदद मिलेगी और सड़क, रेल और हवाई मार्ग बहाल होने के मार्ग प्रशस्त होंगे।