{"_id":"65efdd7d79bf70f3b20885a8","slug":"world-news-updates-in-hindi-us-on-india-test-agni-5-missile-raja-krishnamoorthi-russia-ukraine-war-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: 'लोग ताकत को सम्मान देते हैं', भारत के अग्नि-5 मिसाइल के परीक्षण पर अमेरिकी सांसद ने कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: 'लोग ताकत को सम्मान देते हैं', भारत के अग्नि-5 मिसाइल के परीक्षण पर अमेरिकी सांसद ने कही ये बात
Tue, 12 Mar 2024 10:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:26 AM IST
सार
अमेरिकी सांसद बोले, 'अभी भारत ने बस शुरू किया है। पीएम मोदी भी अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभा रहे हैं। आप जितने ताकतवर होंगे, उतना ही लोग आपकी बात सुनेंगे। पुतिन को परमाणु शक्ति होने का फायदा मिलता है।'
विज्ञापन
दुनिया की खबरें
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
भारत ने सोमवार को अग्नि-5 मिसाइल का एमआईआरवी तकनीक के साथ सफल परीक्षण किया। भारत की इस कामयाबी पर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही हैं। अमेरिकी सांसद रिक मैक्कॉर्मिक ने भी भारत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि इससे भारत रणनीतिक और टैक्टिकल मामलों में एक बड़ा खिलाड़ी बनेगा। जब आपके पास ज्यादा तकनीक आती है तो आपकी अर्थव्यवस्था बढ़ती है और सेना में निवेश भी बढ़ता है। लोग ताकत को सम्मान देते हैं। अभी भारत ने बस शुरू किया है। पीएम मोदी भी अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभा रहे हैं। आप जितने ताकतवर होंगे, उतना ही लोग आपकी बात सुनेंगे। पुतिन को परमाणु शक्ति होने का फायदा मिलता है।'
विज्ञापन
भारतीय मूल के सांसद ने भारत की तारीफ की
अमेरिकी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के दखल के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमले के विचार को त्याग दिया था। इन खबरों पर अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत आगे भी इस तरह की भूमिका निभाता रहेगा। भारत महात्मा गांधी और उनके अहिंसा के विचारों के लिए जाना जाता है। हम सिर्फ हिंसा के जरिए ही हिसाब बराबर करना जारी नहीं रख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एनएसए अजीत डोवाल की मुलाकात
भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात पर अमेरिकन यहूदी समुदाय के नीति और राजनीतिक मामलों के मुख्य अधिकारी जेसन इसाकसन ने कहा कि 'यह बेहद अहम है। भारत, इस्राइल का विश्वसनीय और सच्चा सहयोगी है। दोनों देशों के संबंध बीते 30 वर्षों में मजबूत हुए हैं और इस मुश्किल वक्त में, जब इस्राइल आतंकवाद से जूझ रहा है तो भारत की संवेदनाएं मिलना, इस्राइल के लिए अहम है। भारत की इस वक्त पर इस्राइल की मदद करना बेहद खास है।'
#WATCH | Washington DC | On NSA Ajit Doval's meeting with Israeli PM Netanyahu, Jason Isaacson, Chief Policy and Political Affairs Officer of the American Jewish community says, "It is of great significance. India is a trusted and true partner of India. The relationship that has… pic.twitter.com/6UDpvDR7ks
— ANI (@ANI) March 12, 2024