फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World: अफगानिस्तान के काबुल में आत्मघाती हमला, छह की मौत; पाकिस्तान में हाईकोर्ट जज की डिग्री रद्द

Mon, 02 Sep 2024 06:43 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 02 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
ईरान के राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर हादसा जलवायु परिस्थितियों के कारण हुआ था। ईरानी सरकारी टीवी ने रविवार को यह जानकारी दी। सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के सुप्रीम बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर हादसे का कारण जटिल जलवायु परिस्थितियां थीं। बता दें कि हेलिकॉप्टर हादसे में रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियन सहित सात अन्य लोगों को भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


नार्वे की जलसीमा में मृत मिली रूसी जासूस व्हेल
पहली बार रूसी जलक्षेत्र के पास नॉर्वे में उपकरण के साथ देखी गई ह्वाल्दिमिर नामक सफेद बेलुगा व्हेल मृत पाई गई। उस पर रूसी जासूस होने का शक था। नॉर्वे के सरकारी प्रसारक एनआरके ने बताया कि व्हेल का शव शनिवार को दक्षिणी क्षेत्र के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ रहे पिता-पुत्र को बहता दिखा। इस व्हेल का नाम नार्वेयाई भाषा के शब्द ह्वाल व रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रथम नाम व्लादिमीर को मिलाकर रखा गया था। व्हेल के शव को क्रेन की मदद से पानी से बाहर निकाला गया व निकटवर्ती बंदरगाह पर ले जाया गया। वहां विशेषज्ञ इसका परीक्षण करेंगे। समुद्री जीवविज्ञानी सेबेस्टियन स्ट्रैंड ने एनआरके को कहा, ह्वाल्दिमिर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके शरीर पर कोई बड़ी बाहरी चोट नहीं दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


आईएसआई की शिकायत करने वाले हाईकोर्ट के जज की डिग्री 40 साल बाद रद्द
कराची विवि के सिंडिकेट ने 40 वर्ष बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश तारिक महमूद जहांगीरी की डिग्री रद्द कर दी। विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई अनुचित साधन समिति की सिफारिश पर की। जहांगीरी ने सुप्रीम जूडिशियल काउंसिल से मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ शिकायत की थी और कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) न्यायिक मामलों में हस्तक्षेप करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि न्यायाधीशों के घरों के बाहर व बाथरूम तक में खुफिया कैमरे लगाए गए हैं। इसकी जानकारी चीफ जस्टिस को दी गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायाधीश की डिग्री रद्द करने की घोषणा शनिवार को तीन थाने की तरफ से सिंडिकेट सदस्य रईज अहमद को कथित तौर पर अवैध हिरासत में लिए जाने के बाद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में छह की मौत

अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि यह हमला काबुल के काला-ए-बख्तियार इलाके में हुआ। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, माना जा रहा है कि तालिबान शासन में हिंसा में कमी आने के बावजूद इस्लामिक स्टेट-खोरासान ने अफगानिस्तान में तनाव पैदा करने की कोशिशों को बरकरार रखा है। 

US: शिकागो में ट्रेन स्टेशन के बाहर गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका के शिकागो में सोमवार को एक सब-वे ट्रेन स्टेशन के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया गया है कि तीन लोगों की गोली लगने के बाद ही मौत हो गई, जबकि एक चौथे व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। हालांकि, उसे एक दूसरे मार्ग पर चल रही ट्रेन में सफर करते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह 5.30 बजे मिली। शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी ने कहा कि इस तरह की घटना सार्वजनिक ट्रेन में नहीं होनी चाहिए और इसे लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी। सीटीए ने कहा कि इस मामले में स्टेशन के सिक्योरिटी फुटेज काफी काम आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed