फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Assam Purnima Devi UK US Iran Ban Canada China West Asia Pakistan UN Global Hindi News

World News: असम की पूर्णिमा देवी को ब्रिटेन में 2024 का व्हिटली गोल्ड अवार्ड; US-UK पर ईरान के जवाबी प्रतिबंध

Thu, 02 May 2024 09:41 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 02 May 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
World News Updates Assam Purnima Devi UK US Iran Ban Canada China West Asia Pakistan UN Global Hindi News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष में अब तक 34 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सात महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। बीते दिनों ईरान की तरफ से किए गए हमले के बाद मामला और संवेदनशील हो गया। ईरान और इस्राइल के टकराव के बीच अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने ईरान पर कई प्रतिबंध लगाए। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने जवाबी प्रतिबंध लगाए हैं। ईरान ने फलस्तीनियों के खिलाफ इस्राइली अपराधों का समर्थन करने का आरोप लगाया। ईरानी विदेश मंत्री ने 'आतंकवादी कृत्यों' और 'अमानवीय कार्यों' में इस्राइल का समर्थन करने के लिए दो दर्जन से अधिक अमेरिकी और ब्रिटिश व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंधों की घोषणा की।
विज्ञापन


किन कंपनियों पर प्रतिबंध? UK-US और कनाडा ने भी लगाए बैन
ईरानी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल फलस्तीनी लोगों के अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। इसी बीच पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ाते हुए, ईरान ने द लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन, जनरल डायनेमिक्स, स्काईडियो इंजीनियरिंग कंपनी, शेवरॉन कॉर्पोरेशन और खारोन कंपनी सहित छह अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में इस्राइल पर हमले के बाद ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों ने भी ईरान पर प्रतिबंध लगाए थे।
विज्ञापन

भारत की बेटी को ब्रिटेन में मिला 'ग्रीन ऑस्कर' व्हिटली गोल्ड अवार्ड

असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी पूर्णिमा देवी बर्मन को दुनिया का प्रतिष्ठित व्हिटली गोल्ड अवार्ड 2024 से नवाजा गया। इसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है। व्हिटली फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूएफएन) से एक लाख पाउंड (भारतीय करेंसी में लगभग 1.04 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। यह सम्मान दुनियाभर में वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं को दिया जाता है। असम की रहने वाली वन्यजीव जीवविज्ञानी पूर्णिमा को लुप्तप्राय ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क और उसके आर्द्रभूमि निवास स्थान के संरक्षण प्रयासों के लिए इस अग्रणी चैरिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

World News Updates Assam Purnima Devi UK US Iran Ban Canada China West Asia Pakistan UN Global Hindi News
कनाडा के पीएम ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई / सीपीएसी
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारों से जुड़े एक सवाल पर भारत ने कहा कि यह घटना उस देश की राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस घटना की कड़ी निंदा की। भारत ने जोर देकर कहा कि कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को राजनीतिक प्रश्रय मिल रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पीएम ट्रूडो ने पहले भी इस तरह की टिप्पणी की है। उनकी टिप्पणी एक बार फिर दिखाती है कि कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा के अलावा आपराधिकता के माहौल को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा, इससे भारत-कनाडा संबंधों पर भी असर पड़ता है।  बता दें कि टोरंटो में आयोजित खालसा दिवस समारोह के दौरान, कनाडाई पीएम ट्रूडो के साथ-साथ विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे भी मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में खालिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिकी संस्थाओं में आक्रोश; भारत की करीबी नजर

अमेरिका के कोलंबिया और दूसरे विश्वविद्यालयों में हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर भारत ने कहा है कि इन घटनाओं पर करीबी नजर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होती है। हालांकि, जिम्मेदारी की भावना और सार्वजनिक सुरक्षा के बीच सही संतुलन होना बहुत जरूरी है। बता दें कि पश्चिम एशिया के गाजा में इस्राइली सेना के हमले के मद्देनजर पैदा हुए मानवीय संकट के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। कोलंबिया के अलावा येल और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय समेत दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे विरोध प्रदर्शन देखे गए। इनके बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा, सरकार ने इन घटनाओं से जुड़ी खबरें देखी हैं। भारत का मानना है कि हर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था के बीच सही संतुलन होना चाहिए।

13वीं भारत-ब्रिटेन कार्यकारी संचालन समूह की बैठक
भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बीच 13वीं भारत-ब्रिटेन कार्यकारी संचालन समूह की बैठक 1-2 मई 2024 को लंदन में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेजर जनरल अभिनय राय, एडीजी एसपी और ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेजर जनरल जोनाथन स्विफ्ट ने किया। इससे पहले, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरास्वामी से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed