{"_id":"63eee2b908b59ce9f90cc544","slug":"world-news-hindu-temple-in-australia-gets-threat-call-asked-to-cancel-bhajan-event-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: ऑस्ट्रेलिया में मंदिर के पुजारी को भजन कार्यक्रम रद्द करने की धमकी, खालिस्तान समर्थकों पर शक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: ऑस्ट्रेलिया में मंदिर के पुजारी को भजन कार्यक्रम रद्द करने की धमकी, खालिस्तान समर्थकों पर शक
Fri, 17 Feb 2023 07:43 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 17 Feb 2023 07:43 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में गत कुछ माह से खालिस्तानी चरमपंथी सक्रिय हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया में काली माता मंदिर की पुजारी को फोन पर धमकी दी। इसमें धमकाया गया कि यदि भजन कार्यक्रम रद्द नहीं हुए तो नतीजे गंभीर होंगे। यह घटना मेलबर्न की है जहां पुजारी भावना को 3 हफ्ते पहले फोन कॉल किया गया। उस वक्त मंदिर का प्रबंधन आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
ताइवान को बेचे हथियार, दो कंपनियों पर चीन की पाबंदी
वहीं, चीन ने गुरुवार को अमेरिकी सैन्य ठेकेदारों लॉकहीड मॉर्टिन और रेथियॉन कंपनी पर ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने के कारण प्रतिबंध लगा दिए हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दावा किए जाने वाले द्वीप पर इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके तहत दोनों कंपनियों के लिए चीन में व्यापार और निवेश रोक दिया गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, कंपनियों को चीन में सामान आयात करने या नया निवेश करने से रोक दिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस रोक का कंपनियों पर क्या असर पड़ सकता है।
विज्ञापन