फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Visa Trump UK UN West Asia Bangladesh Politics Crime and Global events

World: पुलिस बोली- बांग्लादेशी ब्यूटी क्वीन ने सऊदी राजनयिक को ब्लैकमेल किया; US विश्वविद्यालय में गोलीबारी

Thu, 17 Apr 2025 01:17 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Apr 2025 01:17 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Visa Trump UK UN West Asia Bangladesh Politics Crime and Global events
वर्ल्ड अपडेट - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश पुलिस ने पूर्व ब्यूटी क्वीन मेघना आलम को ढाका में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ढाका की एक अदालत में दायर याचिका में कहा, मेघना आलम (30) उनके करीबी सहयोगी दीवान समीर और दो-तीन अन्य लोग विदेशी राजदूतों को खूबसूरत लड़कियों के साथ प्रेम संबंधों में फंसाने में शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने सऊदी राजनयिक या किसी अन्य दूत का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि उन्हें (मेघना) राज्य की सुरक्षा को बाधित करने और देश के वित्तीय हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी ने मीडिया में हंगामा मचा दिया और मानवाधिकार निगरानीकर्ताओं ने चिंता जताई। अंतरिम सरकार के विधि सलाहकार, आसिफ नजरुल ने कहा कि जब पुलिस ने 9 अप्रैल को उन्हें हिरासत में लिया था, तब उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। हम अधिकारियों से मेघना पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने या उन्हें रिहा करने का आह्वान करते हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विश्वविद्यालय में गोलीबारी
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को हुई गोलीबारी में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मेडिकल सेंटर के मुताबिक अज्ञात संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।अस्पताल की प्रवक्ता सारा कैनन ने बताया कि तल्लाहासी मेमोरियल हेल्थकेयर गोलीबारी में घायल हुए लोगों का इलाज कराया जा रहा है। अस्पताल ने अभी तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। हताहतों से जुड़े विवरण अभी भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

डब्ल्यूटीओ का अनुमान:अमेरिका और चीन के ट्रेड वार से 2025 में घटेगा वैश्विक व्यापार 
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने अनुमान जताया है कि अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ युद्ध के कारण 2025 में वैश्विक वस्तु व्यापार (मर्चेंडाइज ट्रेड) में 0.2% की गिरावट आ सकती है। डब्ल्यूटीओ ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों देशों के बीच टैरिफ बढ़ाने का सिलसिला और अनिश्चित व्यापार नीतियां जारी रहीं, तो व्यापार में 1.5% तक की गिरावट हो सकती है। इससे खासकर निर्यात पर निर्भर विकासशील देशों को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

अमेरिका: जेल में कैदी की मौत को लेकर 10 जेल कर्मियों पर मुकदमा दर्ज
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक जेल में 22 वर्षीय कैदी की मौत को लेकर 10 जेल सुरक्षा कर्मियों (सिक्योरिटी गार्ड) पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो  सिक्योरिटी गार्ड पर हत्या का आरोप लगाया गया है। यह इस साल दूसरी बार है जब न्यूयॉर्क में किसी कैदी की मौत को लेकर जेल कर्मियों पर हत्या का मुकदमा चला है। 

घटना मिड-स्टेट जेल की है, जहां जेलकर्मियों ने कथित तौर पर बंदी मेसायाह नैंटवीको बुरी तरह पीटा। कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 1 मार्च को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अमेरिका: स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, चार घायल; आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका के डलास में विलमर-हंचिंग हाई स्कूल में एक छात्र (17 वर्षीय) ने मंगलवार को गोलीबारी की। जिसमें चार छात्र घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र ने एक असुरक्षित दरवाजे से स्कूल में प्रवेश किया और फिर छात्रों के एक समूह की ओर बढ़ते हुए गोलीबारी की। इस दौरान उसने एक छात्र को नजदीक से गोली मारी। घायल छात्रों की उम्र 15 से 18 साल के बीच है। 

दक्षिण अफ्रीका के उस इलाके में लगी गांधी की प्रतिमा, जहां एक सदी से अधिक समय तक बैन थी भारतीयों की एंट्री
दक्षिण अफ्रीका के फ्री स्टेट प्रांत की राजधानी ब्लूमफोनटेन में अब महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा शान से खड़ी है। यह वही इलाका है, जहां रगभेद कानूनों के चलते एक सदी से ज्यादा समय तक भारतीयों का प्रवेश वर्जित था। 

महात्मा गांधी की यह प्रतिमा मशहूर मूर्तिकार पद्मभूषण राम वांगी सुतार ने बनाई है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने इसे आंग्ल-बोअर युद्ध संग्रहालय को दान किया। 11 अप्रैल को भारतीय उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने आंग्ल-बोअर युद्ध संग्रहालय में इसका अनावरण किया। इस मौके पर भारतीयों की इस युद्ध में भूमिका पर एक डॉक्युमेंट्री और किताब भी जारी की गई। 

1994 में नेल्सन मंडेला के राष्ट्रपति बनने से पहले इस प्रात को पहले ऑरेंज फ्री स्टेट कहा जाता था और यहां कानूनी रूप से भारतीयों का प्रवेश वर्जित था। यहां तक कि जो भारतीय डर्बन जैसे शहरों की तरफ जाते थे, उन्हें भी यहां से गुजरने के लिए पहले से इजाजत लेनी पड़ती थी।
 

रूस का यूक्रेन पर हमला: खेरसान में एक की मौत, नौ घायल
यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसान पर बुधवार को रूस ने ग्लाइड बम और तोपों से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारी ओलेक्सांद्र प्रोकोडिन ने बताया कि सुबह पहले रूस ने बमबारी की और जब बचाव दल मौके पर पहुंचे, तो रूसी सेना ने दोबारा तोपों से हमला कर दिया।  

प्रोकोडिन ने कहा, यह रूस की एक सोची-समझी चाल है ताकि घायलों को बचाया न जा सके और डॉक्टरों, पुलिस और बचाव कर्मियों को नुकसान पहुंचे। इस हमले में एक स्पोर्ट्स सेंटर, सुपरमार्केट, रिहायशी इमारतें और आम लोगों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। 
 

म्यांमार में 4900 कैदी रिहा किए गए

म्यांमार की सैन्य सरकार ने देश के पारंपरिक नववर्ष के अवसर पर 4900 कैदियों को माफी देकर रिहा करने का एलान किया है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि क्या किसी राजनीतिक कैदी को भी रिहाई मिलेगा या नहीं। रिहा किए जा रहे कैदियों में 13 विदेशी नागरिक भी हैं। रिहाई के बाद इन विदेशी कैदियों को निर्वासित किया जाएगा। हत्या और दुष्कर्म के दोषियों को माफी नहीं दी गई है। हालांकि अगर रिहाई के बाद कैदी फिर से कानून का उल्लंघन करते हैं तो फिर उन्हें बाकी बची हुई सजा भी जेल में पूरी करनी होगी। 

अमेरिका के विदेश विभाग ने रूस, चीन और ईरान के भ्रामक प्रचार से निपटने वाले कार्यालय को बंद करने का एलान किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हमने ग्लोबल इंगेजमेंट सेंटर को बंद करने का फैसला किया है क्योंकि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाता है। यह कार्यालय अमेरिका में उन वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान करता है, जो कथित तौर पर रूस, चीन और ईरान को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाते हैं। 

 

प्यूर्टो रिको में पूरे द्वीप की बिजली हुई गुल

अमेरिका के प्यूर्टो रिको में बुधवार को पूरे द्वीप की बिजली गुल हो गई। यह ऐसे समय हुआ, जब लोग ईस्टर वीकेंड का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे थे। द्वीप के करीब 14 लाख लोग बिना बिजली के रहे। इनमें बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल हैं, जो ईस्टर का जश्न मनाने प्यूर्टो रिको पहुंचे थे। होटल्स में जेनरेटर की मदद से बिजली चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी बिजली की सप्लाई में और 48 से 72 घंटे लग सकते हैं। 

अफ्रीकी देश कांगो में नाव हादसा, 50 से अधिक; सैकड़ों लापता
कांगो में एक नाव हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लापता हैं। हादसा मंगलवार को रात म्बांदाका शहर के पास कांगो नदीं में हुआ। नाव में करीब 400 यात्री सवार थे, जो मटांकुमु से बोलोंबा क्षेत्र जा रहे थे। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी, जिस दौरान आग लग गई और नाव पलट गई। कई यात्री जल्दी नाव से बचने के लिए नदी में कूद गए। लेकिन कुछ लोगों की इसलिए डूबकर मौत हो गई, क्योंकि वे तैरना नहीं जानते थे। सौ से अधिका लोगों को बचाया गया है, जिनमें से कई को जलने से गंभीर चोटें आई हैं। राहत कार्य जारी है, जिसमें रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन की टीमें शामिल हैं। 

अमेरिका: उड़ान भरते समय विमान में लगी आग, आपात लैंडिंग
अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय एक विमान के इंजन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, विमान किसी जानवर से टकरा गया था, जिससे इंजन में आग लगी और पायलट को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। घटना रविवार को यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान 2325 में हुई, जो कनाडा जा रही थी। बोइंग 737-800 विमान में 153 यात्री और  चालक दल के  सदस्य सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रेडियो पर एक व्यक्ति को कहते सुना गया, 'यूएस 2325, ऐसा लग रहा है कि आपके दाहिने इंजन से कभी-कभी आग की लपटें निकल रही हैं।' इसके जवाब में चालक दल के सदस्य ने कहा, 'हमें लगता है हमने अपना दाहिना इंजन खो दिया है।' संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed