फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Visa Trump UK UN West Asia Bangladesh Politics Crime and Global event

World: हवाई जहाज हाईजैक करने की कोशिश, सहयात्री ने मारी गोली; खनिज सौदे को लेकर यूएस-यूक्रेन में आगे बढ़ी बात

Fri, 18 Apr 2025 02:58 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 18 Apr 2025 02:58 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Visa Trump UK UN West Asia Bangladesh Politics Crime and Global event
world updates - फोटो : अमर उजाला

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में  क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जानकारी दी है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात इस सप्ताह के आखिर में मस्कट में होने वाली अमेरिकी-ईरानी परमाणु वार्ता के अगले दौर से पहले हुई है। दिमित्री पेसकोव ने जानकारी दी कि ईरानी विदेश मंत्री रूसी अधिकारियों के साथ आज सुबह मास्को पहुंचे। यहां शुक्रवार को वे अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा करेंगे। अब्बास अराक्ची के हवाले से ईरानी राज्य टेलीविजन ने बताया कि  परमाणु मुद्दे के संबंध में, ईरान ने हमेशा अपने दोस्तों चीन और रूस के साथ घनिष्ठ परामर्श किया है। अब रूसी अधिकारियों के साथ ऐसा करने का यह एक अच्छा अवसर है। 

विज्ञापन


दक्षिणी इटली में केबल कार दुर्घटना में 4 लोगों की मौत
नेपल्स के दक्षिण में पर्यटकों को ले जा रही एक केबल कार गुरुवार को केबल टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। ये हादसा कैस्टेलमारे डि स्टेबिया शहर के मोंटे फेटो में हुआ। फिलहाल इटली का अल्पाइन बचाव दल रेस्क्यू ऑफरेशन चला रहा है। 

विज्ञापन

पाक सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में चार आतंकवादियों को मार गिराया
उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में  पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने गुरुवार को इसे लेकर एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की कथित मौजूदगी पर डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी के सामान्य क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाया। इस दौरान मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

विज्ञापन

अमेरिका में विमान के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका में साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में बृहस्पतिवार को आग लग गई। फ्लाइट ने मैक्सिको के कैबो सैने लुकास के लिए हॉबी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन आग के कारण फ्लाइट को करीब 11.15 बजे ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, जब विमान उतरा, तो फायर फाइटर्स ने तुरंग आग बुझाई। साथ ही रनवे के पास घास में लगी छोटी सी आग को भी बुझाया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। विमान में 134 यात्री सवार थे, जिन्हें क्रू ने बाहर निकालने में मदद की। 

विज्ञापन

सैन्य सहयोग मजबूत करेंगे भारत-ब्रिटेन  रक्षा क्षमता बढ़ाने पर भी मिलकर काम करेंगे
 रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने लंदन में ब्रिटिश समकक्ष डेविड विलियम्स के साथ 24वें भारत-ब्रिटेन रक्षा सलाहकार समूह की बैठक की सह-अध्यक्षता की। यह चर्चा द्विपक्षीय सैन्य सहयोग मजबूत करने और रक्षा क्षमता सहयोग को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही। बैठक में रक्षा सचिवों ने रक्षा उद्योग सहयोग के विस्तार और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने पर फोकस करते हुए उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा की।
इसी दौरान ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पोर्ट्समाउथ से रवाना होने वाले विमानवाहक पोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स के लिए अंतिम तैयारियों की घोषणा भी की। इसमें भारत में नियोजित बंदरगाह यात्राएं भी शामिल हैं।  

ईयू का भारतीय नौसेना संग साझा अभ्यास प्रस्ताव
यूरोपीय नौसेना बल ऑपरेशन अटलांटा के ऑपरेशन कमांडर इग्नासियो विलानुएवा सेरानो ने वर्ष के अंत में भारतीय नौसेना के साथ साझा अभ्यास का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने यह प्रस्ताव बृहस्पतिवार को भारत में ईयू प्रतिनिधिमंडल दूतावास में रखा। ऑपरेशन अटलांटा ईयू का सैन्य मिशन है। इसका उद्देश्य पश्चिमी हिंद महासागर और लाल सागर में समुद्री सुरक्षा मजबूत करना है। वह बोले, हिंद महासागर बेहद अहम है।  

हार्वर्ड विवि को विदेशी छात्र प्रवेश रोकने की चेतावनी
अमेरिकी गृह मंत्रालय ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को चेताया है कि यदि वह अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा धारकों की ‘अवैध और हिंसक’ गतिविधियों के बारे में 30 अप्रैल तक रिकॉर्ड उपलब्ध कराने में विफल रहता है तो विदेशी छात्रों को दाखिला देने की उसकी प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी। मंत्रालय ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को दिए गए 27 लाख डॉलर से अधिक के अनुदान को भी रद्द कर दिया है। 

हार्वर्ड के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की यह ताजा कार्रवाई 2.2 अरब डॉलर के संघीय वित्त पोषण पर रोक लगाने के बाद की गई है क्योंकि विवि ने प्रशासन की मांगों की एक सूची को खारिज कर दिया था। 

US: हवाई जहाज हाईजैक करने की कोशिश की, सहयात्री ने मारी गोली

अमेरिका में एक युवक ने चाकू की नोंक पर हवाई जहाज को हाईजैक करने की कोशिश की। इस दौरान युवक ने तीन यात्रियों को घायल कर दिया। इस बीच एक सहयात्री ने आरोपी को गोली मार दी। घटना सैन पेड्रो के नजदीक बेलिज का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अमेरिका का ही नागरिक है। 

अमेरिका के हवाई हमले में यमन में 20 लोगों की मौत

अमेरिका ने एक बार फिर यमन में हवाई हमले किए हैं। यह हमला यमन के तेल बंदरगाह पर किया गया। इस बंदरगाह पर हूती विद्रोहियों का कब्जा था। हूतियों ने कहा है कि अमेरिकी हवाई हमले में 20 लोग मारे गए हैं और 50 अन्य घायल हुए हैं। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने इस हमले की पुष्टि की है। ट्रंप प्रशासन में लगातार हूतियों पर हमले किए जा रहे हैं। पहली बार है कि किसी हमले में इतनी बड़ी संख्या में हूतियों की मौत हुई है।  

खनिज सौदे को लेकर अमेरिका-यूक्रेन में आगे बढ़ी बातचीत

यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री ने बताया कि यूक्रेन और वॉशिंगटन में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह समझौता दोनों देशों के बीच होने वाले खनिज सौदे का शुरुआत चरण माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि अमेरिका और यूक्रेन में खनिज सौदा हुआ है और जल्द ही इस हस्ताक्षर होने वाला है। 

सिंगापुर के रक्षा मंत्री इंग हेन ने पद से दिया इस्तीफा
सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की घोषणा की। इस प्रकार वह पहले ऐसे मंत्री बन गए हैं जिनके बारे में पुष्टि हो गई है कि वह तीन मई को होने वाले आम चुनाव की दौड़ में नहीं हैं। हेन (66) ने कहा कि नये लोगों को आगे लाना सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) का एक प्रमुख उद्देश्य रहा है और यही कारण है कि वह युवा चेहरों के लिए अपने कदम पीछे खींच रहे हैं, जैसा कि उनके पूर्ववर्तियों ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed