फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

World Updates: यमन की अल-कायदा शाखा के नेता ने ट्रंप-मस्क को दी धमकी; पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, छह की मौत

Sat, 07 Jun 2025 03:40 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 07 Jun 2025 03:40 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

अल-कायदा की यमन शाखा के प्रमुख का पद संभालने के बाद साद बिन अतेफ अल-अवलाकी ने अपने पहले वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क समेत कई लोगों को बदला लेने की धमकी दी है। अल-अवलाकी ने पिछले साल एक्यूएपी की कमान खालिद अल-बतरफी की मौत के बाद संभाली थी। अपने आधे घंटे के वीडियो संदेश में अल-अवलाकी ने ट्रंप और मस्क के साथ-साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री पीट हेगसेथ को धमकी दी और कहा कि इन लोगों ने मिस्र, जॉर्डन और खाड़ी अरब राज्यों में नेताओं की हत्या करने के लिए आतंकवाद का सहारा लिया। गाजा को तबाह करने में भी यही लोग शामिल हैं। धमकी भार वीडियो शनिवार सुबह जारी हुआ है। वीडियो में अल-अवलाकी ने कहा, गाजा में हमारे लोगों के साथ जो कुछ हुआ और हो रहा है, उसके बाद वैध-अवैध की कोई सीमा नहीं बची। हमें जब भी मौका मिलेगा हम बदला लेंगे। बता दें कि यमन की अल-कायदा शाखा को लंबे समय से सबसे खतरनाक शाखा माना जाता है। यह 2011 में अमेरिकी नौसेना के सील द्वारा इसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद भी सक्रिय है। अल-अवलाकी पर अमेरिका ने 60 लाख डॉलर (51 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। वह पहले भी सार्वजनिक रूप से अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ हमले की धमकी दे चुका है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटने से छह लोगों की मौत
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। आपातकालीन बचाव सेवा के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि घटना मर्दन जिले की अराम कॉलोनी में हुई। इस घटना में दो मंजिला मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि धमाके की सूचना के तुरंत बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि मृतकों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सात घंटे लगे। 
विज्ञापन


 

ऑपरेशन ब्लू स्टार : ब्रिटिश भूमिका जांचने की मांग
ब्रिटेन के सिख सांसद वारिंदर ज्युस और जस अठवाल ने ब्रिटिश संसद में एक बार फिर मांग की है कि जून 1984 में भारत में हुए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ में तत्कालीन पीएम मार्गरेट थैचर के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार की संलिप्तता की स्वतंत्र जांच की जाए। उत्तरी इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन वेस्ट में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के ज्युस और इलफोर्ड साउथ से लेबर सांसद अठवाल ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की नेता लूसी पॉवेल के समक्ष सदन के सत्र के दौरान इस मामले को उठाया। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में चरमपंथ विरोधी भारतीय सैन्य अभियान के 41 साल पूरे होने के मौके पर इस मुद्दे का जिक्र किया और अपने साथी सिख लेबर सांसद तन धेसी को पॉवेल द्वारा दिए गए आश्वासन की ओर इशारा किया। पॉवेल ने कहा था कि ‘मामले की तह’ तक जाना चाहिए।
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद शेरमन बिलावल नीत शिष्टमंडल से बोले- पाकिस्तान में आतंकी संगठन- जैश-ए-मोहम्मद खत्म करें
पाकिस्तानी सांसद बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरे पर है। यहां उन्होंने डेमोक्रेट नेता और सांसद ब्रैड शेरमन से मुलाकात की। शेरमन ने बिलावल से आतंकवाद के मुद्दे पर बेबाकी से बात की। शेरमन ने बिलावल कहा कि पाकिस्तान में को 'घृणित' आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद  के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे दहशतगर्दों का यह संगठन खत्म किया जा सके। शेरमन ने ये भही कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। शेरमन ने खुद इस मुलाकात का ब्यौरा एक्स हैंडल पर साझा किया। उन्होंने 2002 में अमेरिकी नागरिक डेनियल पर्ल की हत्या का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

डिमेंशिया से पीड़ित हत्यारे को मौत की सजा देने का आदेश

अमेरिका के उटाह के स्टेट जज ने डिमेंशिया से पीड़ित हत्या के दोषी व्यक्ति को मौत की सजा देने का आदेश दिया है। जज राल्फ लेरॉय मेंजिज ने 1988 में उटाह की एक महिला की हत्या के दोषी को मौजूदा वक्त में डिमेंशिया से पीड़ित होने के बावजूद मौत की सजा देने का आदेश दिया। हालांकि जज के फैसले पर कई लोगों ने विरोध जताया है। 
 

जापान की राजकुमारी को ब्राजील ने किया सम्मानित

जापान की राजकुमारी काको ऑफ अकिशिनो को ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। जापान की राजकुमारी इन दिनों दक्षिणी अमेरिकी देशों की 11 दिवसीय यात्रा पर हैं। जापानी राजकुमारी अपने दौरे के तहत गुरुवार को साओ पाउलो पहुंची थीं। उनके साथ जापानी समुदाय के कई लोग भी थे। 

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता का नया चरण अगले सप्ताह शुरू होगा
अमेरिका और चीन की सरकार के बीच व्यापार वार्ता का नया चरण अगले सप्ताह से शुरू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में कहा, अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन में बैठक करेंगे। अमेरिकी पक्ष में ट्रेजरी मंत्री स्कॉट बेसेन्ट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ट लुटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर शामिल होंगे। ट्रंप ने इससे पहले चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बात की थी। उन्होंने इसे 'सकारात्मक' बताते हुए कहा कि लंदन की बैठक में भी अच्छी बातचीत होने की उम्मीद है।

गाजा में अपहृत थाई बंधक का शव इस्राइल ने बरामद किया
इस्राइल ने सात अक्तूबर 2023 को गाजा में अपहृत एक थाई बंधक का शव बरामद कर लिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि थाई नागरिक नट्टापोंग पिंटा का शव एक विशेष सैन्य अभियान के तहत इस्राइल को लौटा दिया गया है। सरकार ने बताया कि पिंटा को किबुत्ज़ नीर ओज से अगवा किया गया था और युद्ध की शुरुआत में ही उसे कैद में मार दिया गया था। यह घटना दो इस्राइली-अमेरिकी बंधकों के शव बरामद होने के दो दिन बाद हुई है। गाजा में 55 बंधक अभी भी बचे हैं। इस्राइल का कहना है कि इनमें आधे से अधिक मर चुके हैं। रक्षा मंत्री ने शनिवार को बताया कि पिंटा का शव राफा क्षेत्र से बरामद किया गया। वह कृषि कार्य के लिए थाईलैंड से इस्राइल आया था।


 

भारत और श्रीलंका में समुद्री सुरक्षा पर जोर
भारत और श्रीलंका ने अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श के दौरान खासतौर से समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने कहा, कोलंबो में भारत-श्रीलंका रक्षा संवाद में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने, समुद्री सुरक्षा बढ़ाने तथा प्रशिक्षण-रणनीतिक भागीदारी में सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर विचार किया गया। दोनों देशों के बीच इस बैठक में दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

नेपाल में अवैध सोने के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
नेपाल में एक भारतीय नागरिक को 274 ग्राम अवैध सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 31 वर्षीय महादेव सामंत को शुक्रवार को काठमांडू जा रही एक यात्री बस की सुरक्षा जांच के दौरान चंद्रगिरी नगरपालिका के नागधुंगा से गिरफ्तार किया गया। भारतीय नागरिक बिना सीमा शुल्क चुकाए सोना लेकर आया था। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

मेक्सिको में विमान हादसे में तीन की मौत
मेक्सिको में एक विमान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में ग्वाटेमाला के दो पायलट और एक मेक्सिकन कृषिविज्ञानी इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ये लोग मवेशियों में स्क्रूवर्म के प्रसार को रोकने के लिए मक्खियों को मुक्त कर रहे थे। मेक्सिको के कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ग्वाटेमाला का विमान दक्षिणी मैक्सिको में तापचुला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन इसका कारण नहीं बताया। मेक्सिको ने पिछले महीने अमेरिकी सरकार के दबाव में कीट के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाया था, जिसने स्क्रूवर्म के डर से मैक्सिको से मवेशियों के आयात को निलंबित कर दिया था।

एफटीए पर हस्ताक्षर करने के लिए जल्द भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम स्टारमर : लैमी
ब्रिटिश उच्चायुक्त में एक साक्षात्कार में ब्रिटेन के विदेश मंत्री लैमी ने कहा कि दोनों देशों ने पिछले महीने की शुरुआत में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत पूरी की है। हमारे प्रधानमंत्री कीर स्टारमर मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बहुत जल्द भारत आने के लिए उत्सुक हैं। हम दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मैंने दुनिया की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कारोबार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed