फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news hindi updates asia europe us uk un west asia syria bangladesh politics crime and global events

World: अर्जेंटीना ने सख्त मुद्रा नियंत्रण को हटाने का ऐलान किया; दक्षिण कोरिया में सुरंग ढही बचाव कार्य जारी

Sat, 12 Apr 2025 10:03 AM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 12 Apr 2025 10:03 AM IST
विज्ञापन
world news hindi updates asia europe us uk un west asia syria bangladesh politics crime and global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को शुक्रवार सुबह पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी लिबरल पार्टी ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी। पार्टी ने बयान में बताया कि जब उन्हें दर्द उठा उस वक्त वे पूर्वोत्तर ब्राजील में यात्रा कर रहे थे। पार्टी ने बताया कि सितंबर 2018 में पेट में चाकू घोंपने की घटना के दीर्घकालिक असर के चलते यह दर्द उठा था। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्य रियो ग्रांडे डो नॉर्ट के एक छोटे से शहर सांता क्रूज़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके एक बेटे सेन फ्लेवियो बोल्सोनारो ने कहा कि उन्हें राज्य की राजधानी नटाल के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन

आयोवा की रिपब्लिकन गवर्नर किम रेनॉल्ड्स 2026 में नहीं लड़ेंगी चुनाव
आयोवा की रिपब्लिकन गवर्नर किम रेनॉल्ड्स ने घोषणा की कि वह 2026 में फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगी। रिपब्लिकन पार्टी से ताल्लुक रखने वाली रेनॉल्ड्स 2017 से इस पद पर हैं, जब पूर्व गवर्नर टेरी ब्रैनस्टैड को चीन में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया गया था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रेनॉल्ड्स ने कहा कि यह कोई आसान फैसला नहीं था, क्योंकि मुझे इस राज्य से प्यार है और मुझे आपकी सेवा करना अच्छा लगता है। रेनॉल्ड्स ने कहा कि वह अपने परिवार के वर्षों के समर्थन के बाद पद छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरे लिए उनके लिए (परिवार ) वहां रहने का समय आ गया है।

विज्ञापन

ग्रीस: रेलवे कंपनी के दफ्तर के पास बम धमाका, कोई हताहत नहीं 
ग्रीस की राजधानी एथेंस में शुक्रवार को एक बम धमाका हुआ। यह धमाका देश की मुख्य रेलवे कंपनी हेलनिक ट्रेन के दफ्तर के बाहर हुआ। अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके से कुछ देर पहले एक अखबार और एक न्यूज वेबसाइट को एक गुमनाम कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि रेलवे कंपनी के दफ्तर के बाहर एक बम रखा गया है और करीब 40 मिनट के अंदर वह फट जाएगा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आसपास के लोगों, पर्यटकों और दुकानदारों को सुरक्षित जगह भेज दिया। यह इलाका एथेंस की एक व्यस्त सड़क सिंग्रू एवेन्यू पर है, जहां कई रेस्तरां और बार भी मौजूद हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक बैग में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी और उसे हेलनिक ट्रेन बिल्डिंग के पास छोड़ा गया था। यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब देश में रेलवे को लेकर जनता में पहले से ही आक्रोश फैला हुआ है। फरवरी 2023 में ग्रीस में एक बड़ा रेल हादसा हुआ था।  मालगाड़ी और यात्री ट्रेन की टक्कर में 57 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर छात्र थे जो छुट्टियों के बाद विश्वविद्यालय लौट रहे थे। उस हादसे के दो साल पूरे होने पर लोगों का सरकार और रेलवे के खिलाफ आक्रोश फिर से भड़क उठा है।  

विज्ञापन

अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका का साझा सैन्य अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ' 
भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच चल रहा साझा सैन्य अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अब अपने अंतिम चरण में है। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा समुद्र तट पर किया गया, जिसमें करीब 1,000 सैनिकों ने हिस्सा लिया। अभ्यास का मकसद यह था कि अगर किसी समुद्री इलाके में भूकंप या तूफान जैसी आपदा आ जाए, तो वहां मिलकर कैसे राहत और बचाव का काम किया जाए। सैनिकों ने वहां उतरकर एक राहत शिविर, फील्ड अस्पताल और मदद वितरण केंद्र बनाए।
 
इस पूरे अभ्यास में भारत और अमेरिका की सेनाओं के लगभग 3,000 जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें 4 जहाज और 7 विमान भी शामिल रहे। इससे पहले विशाखापत्तनम में दोनों देशों ने एक हफ्ते तक मिलकर योजना बनाने, निगरानी करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अभ्यास किया था। अमेरिका की महावाणिज्य दूत जेनिफर लार्सन ने कहा कि ऐसे अभ्यास भारत और अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत बनाते हैं और पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सहयोग बढ़ाने में मदद करते हैं।

नेपाल : राजशाही समर्थक प्रदर्शनों पर दुर्गा गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने काठमांडो के तिनकुने में हुए हिंसक प्रदर्शनों में शामिल मुख्य आरोपी दुर्गा प्रसाई को उसके अंगरक्षक के साथ भारत की सीमा से लगे झापा जिले से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, प्रसाई का हाथ राजधानी काठमांडो में 28 मार्च को हुए राजशाही समर्थक प्रदर्शनों में शामिल रहा है। इन प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रसाई को असम में स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया था और नेपाल पुलिस को सौंप दिया, जो उसे झापा ले आई, जहां उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। भारत-नेपाल में कोई प्रत्यर्पण संधि न होने के कारण असम से गिरफ्तारी गोपनीय रखी गई। 

आरपीपी नेताओं की रिहाई की मांग
राजशाही की बहाली और नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर काठमांडो और देश के कुछ दूसरे हिस्सों में आरपीपी सहित राजशाही समर्थकों ने कई विरोध प्रदर्शन किए हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें रिहा करने की मांग देश में बढ़ रही है।

भारतीय राजदूत का चीनी मंत्री से द्विपक्षीय रिश्तों को खास महत्व
चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक नौ अप्रैल को हुई थी। दोनों पक्षों ने भारत-चीन संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान पर चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी अहम आम सहमति को ईमानदारी से लागू करेंगे।  

भारत ने साओ टोम और प्रिंसिपे को छह स्कूल बसें उपहार में दीं
भारत ने अफ्रीकी देश साओ टोम और प्रिंसिपे को छह स्कूल बसें उपहार में दी हैं। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इन बसों को भारत के राजदूत दीपक मिगलानी ने साओ टोम और प्रिंसिपे की शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्री इसाबेल मारिया कोरेया विएगास डी अब्रेउ को सौंपा। उन्होंने इसके लिए भारत का आभार व्यक्त किया।


 

लेबनान: विस्फोट मामले में दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों से की गई पूछताछ
लेबनान के जज तारेक बिटार ने शुक्रवार को बेरूत बंदरगाह विस्फोट की जांच के सिलसिले में दो पूर्व शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से पूछताछ की। करीब चार वर्षों में पहली बार यह पूछताछ हुई है। इन अधिकारियों को समन भेजा गया था। पूछताछ में सामान्य सुरक्षा निदेशालय के पूर्व प्रमुख मेजर जनरल अब्बास इब्राहीम और पूर्व राज्य राज्य सुरक्षा प्रमुख मेजर जनरल टोनी सलिबा शामिल थे। इन दोनों अधिकारियों पर 2020 में हुए विस्फोट में उनकी कथित भूमिका के लिए आरोप लगाए गए हैं, हालांकि आरोपों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।  

यह विस्फोट 4 अगस्त 2020 को हुआ था।  बेरूत बंदरगाह पर असुरक्षित रूप से संग्रहित अमोनियम नाइट्रेट में आग लग गई थी। इसमें 218 से अधिक लोगों की मौत हुई और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसने बेरूत के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था।

कांगो: सेना ने आईएस से जुड़े आतंकियों के चंगुल से 41 बंधकों को छुड़ाया 
कांगो की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में एक बड़ा अभियान चलाकर 41 बंधकों को इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी समूह के चंगुल से छुड़ाया। छुड़ाए गए लोगों में 13 महिलाएं और कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सेना के प्रवक्ता माक हजुकाय ने बताया कि ये बंधक एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) नामक आतंकी समूह के कब्जे में थे और उन्हें नॉर्थ किवू प्रांत के लुबेरो और बेनी इलाकों से छुड़ाया गया। यह अभियान कांगो और पड़ोसी देश युगांडा की सेना ने मिलकर चलाया।

आयरलैंड: डाटा प्राइवेसी आयोग ने शुरू की एक्स के खिलाफ जांच 
आयरलैंड के डाटा प्राइवेसी आयोग (डीपीसी) ने दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स (पहले ट्विटर) के खिलाफ जांच शुरू की है। कंपनी पर आरोप है कि उसने यूरोप के यूजर्स की पोस्ट से उनका निजी डाटा निकालकर उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ग्रोक को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल किया। आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, यह जांच यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि क्या एक्स ने यह डाटा कानूनी तरीके से प्रोसेस किया, ताकि इससे ग्रोक जैसे बहुभाषी मॉडल (एलएलएम) को प्रशिक्षित किया जा सके।

अमेरिका: बोस्टन हार्बर में मछली पकड़ने वाली नाव पलटी, 3 लोग बचाए गए, डीजल और तेल का रिसाव 
अमेरिका के बोस्टन हार्बर में एक व्यावसायिक मछली पकड़ने वाली नाव उथले पानी में पलट गई। इस हादसे में नाव पर सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन हादसे के बाद समुद्र में डीजल और तेल फैल गया। 86 फीट लंबी मछली पकड़ने वाली नाव' शुक्रवार सुबह ग्रीन  आइलैंड के पास उथले पानी में फंस गई और एक तरफ झुककर पलट गई। नाव का नाम एलीन रीटा था और हादसे के वक्त उस पर 3 लोग सवार थे। सुबह 7:45 बजे कोस्ट गार्ड को आपातकालीन फोन कॉल मिला। नाव के फंसते ही सभी सवारों ने पानी में बचने वाले खास सूट पहन लिए। कोई घायल नहीं हुआ। बोस्टन पुलिस ने सुरक्षित सभी को निकालकर किनारे पर पहुंचाया।

अर्जेंटीना ने सख्त मुद्रा नियंत्रण को हटाने का ऐलान किया 
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के आर्थिक मंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार कुछ ही दिनों में देश के सख्त पूंजी और मुद्रा नियंत्रण को हटा लेगी। यह बड़ा कदम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मिले नए कर्ज की मदद से उठाया जा रहा है। आर्थिक मंत्री लुइस कापुटो ने एक राष्ट्रीय टेलीविजन संबोधन में कहा कि आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने इस सप्ताह पहले घोषित20 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दे दी है। यह पैकेज अर्जेंटीना की विदेशी मुद्रा भंडार की गंभीर कमी को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मदद साबित होगा।

दक्षिण कोरिया में सुरंग ढही, फंसे लोगों को बचाने का अभियान जारी

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार को एक निर्माणाधीन सुरंग ढह गई। सुरंग ढहने से उसमें कई श्रमिक दब गए। श्रमिकों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव दल ने एक श्रमिक को बचा लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि अधिकारियों को पहले ही सबवे के लिए बनाई जा रही सुरंग के ढहने की आशंका हो गई थी, जिसके चलते श्रमिकों को वहां से निकाल लिया गया था। यही वजह रही कि हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed