फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Poland Bangladesh Politics Crime and Global events

World News: इस्राइली हमले में डॉक्टर दंपति के 10 में से 9 बच्चों की मौत; साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 घायल

Mon, 26 May 2025 01:06 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 May 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Poland Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को खुफिया आधारित तीन अलग-अलग ऑपरेशन में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 9 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, डेरा इस्माइल खान जिले के कोई बारा इलाके में मौजूद तालिबानी विद्रोहियों की सूचना पर यह ऑपरेशन किया गया। मुठभेड़ में 9 आतंकियों के मारे जाने के साथ ही एक मेजर रैंक के अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवंबर 2022 में सरकार और टीटीपी के बीच युद्धविरार समझौता टूटने के बाद से पाकिस्तान, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में विद्रोही घटनाओं में तेजी आई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक के लिए मॉस्को जाएंगे डोभाल
मॉस्को। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के अगले सप्ताह की शुरुआत में रूस की सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक प्रमुख सुरक्षा बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगे। डोभाल को रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु की अध्यक्षता में 27-29 मई को सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। रूसी सुरक्षा परिषद के अनुसार फोरम में भाग लेने के लिए मोरिक यूनियन (ईएईयू), शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), सीआईएस, सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ), ग्लोबल साउथ और ईस्ट के 150 से अधिक देशों और यूरेशियन इकोनॉमी के साथ-साथ 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेतृत्व को निमंत्रण भेजे गए हैं। भारत की तरह, पाकिस्तान भी एससीओ का सदस्य है, और उसके एनएसए लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक के भी बैठक के लिए मॉस्को में मौजूद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पोलैंड में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण से पहले  सड़क पर उतरे आक्रोशित
यूरोपीय देश पोलैंड में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। राजधानी वारसॉ में हजारों पोलिश लोगों ने देशभक्ति से ओतप्रोत जुलूस में हिस्सा लिया। एक जून को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए।  लगभग 38 मिलियन की आबादी वाले पोलैंड में देश के भविष्य को लेकर मंथन हो रहा है। वारसॉ के यूरोपीय संघ समर्थक मेयर 53 वर्षीय राफाल ट्रजाकोव्स्की ने रैली का नेतृत्व किया। वे प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के करीबी राजनीतिक सहयोगी हैं।
विज्ञापन

गाजा पर इस्राइली हमलों में दो बच्चों समेत 38 की मौत
इस्राइल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं। 24 घंटे के दौरान इस्राइली हमलों में दो बच्चों समेत कम से कम 38 लोग मारे गए। उत्तरी गाजा में अस्पताल अब पहुंच से बाहर हो चुके हैं, जहां से लगातार दूसरे दिन कोई डाटा उपलब्ध नहीं हो पाया। एक स्थानीय डॉक्टर ने शुक्रवार को इस्राइली हमले में अपने 10 में से नौ बच्चों को खो दिया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइल की तरफ से युद्धविराम समाप्त करने और मार्च से हमले तेज किए जाने के बाद से इस क्षेत्र में 3,785 लोग मारे गए हैं। इस्राइल ने करीब ढाई महीने से क्षेत्र में खान-पान की चीजें, दवा व ईंधन के प्रवेश पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन

इस्राइली हमले में डॉक्टर दंपति के 10 में से 9 बच्चों की मौत

गाजा में इस्राइली हमले में एक डॉक्टर दंपति के 10 में से 9 बच्चों की मौत हो गई। हमले में बच्चों का पिता भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। हमला खान यूनिस में डॉक्टर के घर पर हुआ। हमले में जीवित बचा एक बच्चा भी घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हमले के वक्त बच्चों की मां घर पर मौजूद नहीं थी, इसलिए वह हमले में बच गई। 

साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 घायल

अमेरिका के साउथ कैरोलिना के लिटिल रिवर इलाके में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों की स्थिति कैसी है, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। गोलीबारी कैसे और क्यों हुई और किसने की, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुड़ी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed