फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Netanyahu ICC Italy Politics Crime and Global events

World Updates: नेतन्याहू को मिली गिरफ्तारी की चेतावनी; गैटविक हवाई अड्डे पर संदिग्ध सामान मिलने से मचा हड़कंप

Fri, 22 Nov 2024 02:33 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 22 Nov 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Netanyahu ICC Italy Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उनके देश में आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्रोसेटो का यह बयान अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की ओर से नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट करने के बाद आया है।
विज्ञापन


लेबनान में इस्राइली हमले में 47 की मौत
लेबनान के बालबेक-हर्मेल प्रांत में बृहस्पतिवार को इस्राइली हमलों में 47 लोगों के मारे जाने की खबर है। बालबेक-हर्मेल के गवर्नर बशीर खोद्र ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमले में 22 लोग घायल भी हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। वहीं, इस्राइल की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन


UN के शीर्ष बोर्ड का आरोप- ईरान की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिला
संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी बोर्ड का आरोप है कि इस साल दूसरी बार ईरान की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिला है। बोर्ड  ने इस वर्ष दूसरी बार पूर्ण सहयोग न करने के लिए ईरान की निंदा की है। राजनयिकों के हवाले से आई समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरी जेन्सलर यूएसएसईसी का पद छोड़ेंगे
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के अध्यक्ष गैरी जेन्सलर 20 जनवरी को पद छोड़ देंगे। गौरतलब है कि रिपब्लिकन नेता और निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल भी इसी दिन से शुरू हो रहा है। फिलहाल गैरी के पद छोड़ने का कारण सामने नहीं आया है।

अफगानिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। ये झटके शुक्रवार तड़के महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 35 मिनट पर आया। भूकंप 82 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में अक्षांश 36.32 एन और देशांतर 71.37 ई पर दर्ज किया गया था। बता दें, अफगानिस्तान का बदख्शां क्षेत्र एक पहाड़ी क्षेत्र है। इस सप्ताह की शुरुआत में इस क्षेत्र में दो भूकंप आए थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 और 3.9 दर्ज की गई थी।

पाकिस्तान: सरकारी कर्मचारियों को इमरान की पार्टी के विरोध मार्च में मदद न करने की चेतावनी

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सरकारी कर्मचारियों को रविवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा प्रस्तावित विरोध मार्च में भाग लेने और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्य सचिव असलम नदीम चौधरी और प्रांतीय पुलिस प्रमुख अखत हयात गंडापुर ने गुरुवार को अलग-अलग आधिकारिक पत्र जारी कर कर्मचारियों को उनके कमान के तहत सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल और खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा इस्लामाबाद तक विरोध मार्च में भाग लेने से रोक दिया था।

गृह मंत्रालय ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव को एक पत्र के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि राज्य मशीनरी, उपकरण, अधिकारी और वित्त का उपयोग राजनीतिक दल द्वारा राजनीतिक विरोध के लिए नहीं किया जाना चाहिए। 

गैटविक हवाई अड्डे पर संदिग्ध सामान मिलने से मचा हड़कंप

ब्रिटेन में शुक्रवार सुबह गैटविक हवाई अड्डे के दक्षिण टर्मिनल को खाली कराकर बंद कर दिया गया था, क्योंकि सामान में संदिग्ध वस्तु मिलने के कारण हड़कंप मच गया था। हीथ्रो के बाद ब्रिटेन का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा गैटविक हवाई अड्डा लंदन से लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण में है। मामले में ससेक्स पुलिस ने कहा कि कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा घेरा बनाया गया था, क्योंकि अधिकारी छानबीन में जुटे थे। इसकी वजह से दक्षिण टर्मिनल में काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ, जबकि गैटविक हवाई अड्डे का उत्तरी टर्मिनल अप्रभावित रहा।

ससेक्स पुलिस के एक बयान में कहा गया, सामान में संदिग्ध प्रतिबंधित वस्तु मिलने के बाद शुक्रवार सुबह 8.20 बजे पुलिस को गैटविक हवाई अड्डे के दक्षिण टर्मिनल पर बुलाया गया।
 

भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को 87 वीजा जारी
पाकिस्तान ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को 87 वीजा जारी किए हैं। पाकिस्तान उच्चायोग भारत ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान उच्चायोग भारत ने 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक सिंध के शादानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी संत गुरु संत शादाराम साहिब की 316वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को 87 वीजा जारी किए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed