फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Iran Israel Bangladesh Politics Crime and Global event

World: ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला की दर्दनाक मौत, हमले में घायल होने के बाद तोड़ा दम

Wed, 02 Jul 2025 06:18 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 02 Jul 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Iran Israel Bangladesh Politics Crime and Global event
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध विराम और संघर्ष को समाप्त करने के लिए मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत शुरू करने का आह्वान किया है। दोनों ईरान पर भी चर्चा की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा, मैक्रोन ने ईरान को परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि के तहत अपने दायित्वों का पालन करने और विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ पूर्ण सहयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पुतिन और मैक्रों ने अपने प्रयासों का समन्वय करने और जल्द बातचीत करने का फैसला किया है। बता दें, दोनों ने सितंबर 2022 से एक-दूसरे से बात नहीं की थी।
विज्ञापन


वाशिंगटन में अपना मुख्यालय नई जगह पर शिफ्ट कर रही एफबीआई
एफबीआई ने मंगलवार को कहा कि वह अपना मुख्यालय अपने वर्तमान मुख्यालय से कई ब्लॉक दूर वाशिंगटन के किसी अन्य स्थान पर ले जा रही है। एफबीआई और जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि अब नया मुख्यालय रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग परिसर में होगा। अभी एफबीआई का ऑफिस पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर है, जिसे 1975 में बनाया गया था। पहले बाइडन प्रशासन ने योजना बनाई थी कि एफबीआई को मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट शहर में ले जाया जाएगा। लेकिन अब योजना बदल गई है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि एफबीआई का मुख्यालय शहर से बाहर ले जाना बहुत समय और अरबों डॉलर खर्च करने वाला काम होता, इसलिए इसे वाशिंगटन में ही शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


NASA ने अनिल मेनन को पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए नियुक्त किया
अमेरिका के एक अन्य अहम घटनाक्रम में देश की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन को पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए नियुक्त किया है। अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए अपने पहले मिशन पर रवाना होंगे। इसमें वे फ्लाइट इंजीनियर और एक्सपीडिशन 75 के चालक दल के सदस्य के रूप में काम करेंगे। मेनन जून 2026 में रोस्कोस्मोस सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान पर सवार होकर रवाना होंगे। उनके साथ रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री प्योत्र डबरोव और अन्ना किकिना भी होंगे। कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इस यान को लॉन्च किया जाएगा। तीनों लगभग आठ महीने प्रयोगशाला में बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन से अमेरिका पर असर वाली प्रमुख रिपोर्ट वेबसाइटों से हटाईं
कुछ जरूरी रिपोर्टें, जो यह बताती हैं कि जलवायु परिवर्तन अमेरिका को कैसे प्रभावित कर सकता है, अब सरकारी वेबसाइटों से गायब हो गई हैं। इसके चलते राज्य और स्थानीय सरकारों और जनता के लिए यह जानना कठिन हो गया है कि गर्म होती दुनिया से उन्हें क्या उम्मीद करनी चाहिए। राष्ट्रीय आकलन और अमेरिकी वैश्विक परिवर्तन अनुसंधान कार्यक्रम की वेबसाइटें सोमवार और मंगलवार को बंद रहीं, तथा अन्यत्र कोई लिंक, नोट या संदर्भ भी उपलब्ध नहीं थे। नासा की वेबसाइट पर खोज करने पर भी ये जानकारी नहीं मिली। नासा ने जानकारी के लिए किए गए अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन, जिसने आकलन में जानकारी का समन्वय किया, ने बार-बार पूछताछ का जवाब नहीं दिया। आकलन के लिए जिम्मेदार व्हाइट हाउस ने कहा कि कानून के अनुपालन के लिए जानकारी नासा के पास ही रखी जाएगी, लेकिन इस संबंध में कोई और ब्योरा नहीं दिया।

ट्रंप ने कहा- टिलिस सीट के लिए उनकी बहू पहली पसंद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन नेता थॉम टिलिस फिर से चुनाव नहीं लड़ते, तो उनकी बहू लारा ट्रंप इस सीट के लिए उनकी पहली पसंद होंगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अब लारा ट्रंप उस राज्य में नहीं रहती हैं। यह साफ नहीं है कि ट्रंप अब लारा को उम्मीदवार नहीं बनाना चाहते या उनका वहां न रहना उन्हें चुनाव लड़ने से रोक सकता है। टिलिस ने रविवार को कहा कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह फैसला उन्होंने ट्रंप के बड़े टैक्स छूट और खर्च कम करने के फैसले का विरोध करने के बाद लिया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस सीट के लिए कौन-कौन चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने इशारा किया कि कोई सांसद (कांग्रेस का सदस्य) मैदान में उतर सकता है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

पाकिस्तान ने जुलाई के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली
पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा। यह अस्थायी सदस्य के रूप में उसके दो साल के कार्यकाल का हिस्सा है। वह जनवरी 2025 में दो साल के लिए परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया था। परिषद अध्यक्षता का पद मासिक आधार पर 15 सदस्यों के बीच वर्णानुक्रम में बदलता रहता है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष से की मुलाकात
अमेरिका दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की। दोनों के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से बातें हुईं। जयशंकर ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की
रुबियो से पहले जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की। अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने खुद एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर जयशंकर ने कहा कि हेगसेथ के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उनके साथ भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने, हितों, क्षमताओं और जिम्मेदारियों के बढ़ते झुकाव जैसे मुद्दों पर उपयोगी बातचीत हुई।

सेना प्रमुख का भूटान के सैन्य नेतृत्व से रक्षा सहयोग पर जोर
भूटान की आधिकारिक यात्रा पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का थिम्फू में रॉयल भूटान आर्मी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सेना प्रमुख ने वरिष्ठ भूटानी सैन्य नेतृत्व से मिलकर भारत-भूटान के बीच स्थायी रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। वह चार दिनी दौरे पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और रॉयल भूटान आर्मी के मुख्य परिचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बाटू से भी चर्चा करेंगे।

शुभांशु शुक्ला ने मांसपेशी स्टेम सेल पर किया अनुसंधान
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को अंतररष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मांसपेशियों के स्वास्थ्य, अंतरिक्ष में पाचन और अंतरिक्ष यात्री मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित वैज्ञानिक प्रयोग किए। उन्होंने भारतीय स्कूली छात्रों के लिए एक शैक्षिक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें बताया गया कि मानव पाचन तंत्र अंतरिक्ष में कैसे काम करता है। नासा के मुताबिक, शुक्ला नेग्लोवबॉक्स के अंदर काम किया ताकि यह अध्ययन किया जा सके कि मांसपेशी स्टेम कोशिकाएं सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में कैसे व्यवहार करती हैं। लाइफ साइंसेज ग्लोवबॉक्स आईएसएस पर एक ऐसा कार्यक्षेत्र है जो अंतरिक्ष यात्रियों को माइक्रोग्रैविटी में जैविक नमूनों को सुरक्षित संभालने की अनुमति देता है। 

अमेरिका में जासूसी के लिए गिरफ्तार दो चीनी नागरिकों पर आरोप तय

अमेरिका के न्याय विभाग ने बताया है कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार दो चीनी नागरिकों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। दोनों पर अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने का आरोप है। आरोपियों ने अमेरिका के नेवल बेस की तस्वीरें लीं और अमेरिकी सेना के लोगों को अपने साथ मिलाने की कोशिश की। सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत ने दोनों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

20 राज्यों ने ट्रंप प्रशासन पर किया मुकदमा

अमेरिका के 20 राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा किया है। ये मुकदमा ट्रंप प्रशासन द्वारा निजी मेडिकेट डेटा को अप्रवासन विभाग को जारी करने के खिलाफ किया गया है। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने आरोप लगाया है कि ट्रंप प्रशासन ने संघीय निजता कानून का उल्लंघन किया है और बीते महीने लाखों लोगों का निजी मेडिकेट डेटा अप्रवासन विभाग के अधिकारियों को जारी किया। उन्होंने बताया कि उनके राज्य और 19 अन्य राज्यों ने इसे लेकर मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट केनेडी के सलाहकारों ने डेटा जारी करने का आदेश दिया था। मेडिकेड कार्यक्रम में अमेरिका के गैर नागरिक भी नामांकन करते हैं, जिससे उनके इलाज का खर्च सरकार देती है। अप्रवासन विभाग ने मेडिकेड डेटा से मिली जानकारी के आधार पर अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 

ऑस्ट्रेलिया में विमान में सांप के कारण उड़ान में देरी हुई

ऑस्ट्रेलिया की एक घरेलू उड़ान में विमान के कार्गो होल्ड में एक सांप पाए जाने से हड़कंप मच गया। इस वजह से विमान में दो घंटे की देरी हुई। सांप पकड़ने वाले मार्क पेले के मुताबिक, मंगलवार को मेलबर्न हवाई अड्डे पर ब्रिस्बेन जाने वाली वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की उड़ान VA337 में यात्रियों के सवार होने के दौरान सांप मिला। सांप 60 सेंटीमीटर (2 फुट) लंबा था। यह हरे रंग का और जहरीला नहीं था।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, 4 सरकारी अफसर और 1 नागरिक की मौत; 10 घायल 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में बुधवार को हुए बम धमाके में चार सरकारी अधिकारियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नवागई तहसील के असिस्टेंट कमिश्नर फैसल सुल्तान भी शामिल हैं। धमाका मेला ग्राउंड के पास हुआ और यह फैसल सुल्तान के वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। हमले में दस लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की निंदा करते हुए अस्पतालों में आपातकाल घोषित करने के निर्देश दिए।
 

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला की दर्दनाक मौत, हमले में घायल होने के बाद तोड़ा दम

इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में भारतीय मूल की 56 वर्षीय नीला पटेल की सड़क पर टहलते समय हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। पिछले हफ्ते इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का संभावित कारण बताया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed