फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Dalai Lama Bangladesh Politics Crime and Global events

World: ईरान में जज की चाकू घोंपकर हत्या; 10 लाख डॉलर का पुरस्कार लेने इस्राइल जाएंगे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति

Tue, 27 May 2025 06:52 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 May 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Dalai Lama Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

ईरान के शिराज शहर में मंगलवार सुबह एक जज की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उस समय हुई, जब जज अपने काम पर जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हत्या एक आतंकी घटना है। जज की पहचान एहसुम बाघेरी (38 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिन पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया और फरार हो गए। एहसमु बाघेरी शिराज शहर के न्याय विभाग में बतौर जज काम करते थे। इससे पूर्व बाघेरी सुरक्षा और ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों की सुनवाई करते थे। अभी तक किसी ने भी जज की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। ईरान में जज की हत्या की यह पहली घटना नहीं है और पूर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति 10 लाख डॉलर का जेनेसिस पुरस्कार लेने इस्राइल जाएंगे

इस्राइल की सरकार ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई को 10 लाख डॉलर के जेनेसिस पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया था। अब इस पुरस्कार को लेने के लिए मिलेई इस्राइल आएंगे। पुरस्कार के आयोजकों का कहना है कि लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना का इतिहास इस्राइल विरोधी रहा है, लेकिन जेवियर मिलेई ने इस स्टैंड को पलट दिया है। उन्होंने इस्राइल के समर्थन के साथ ही हमास और हिजबुल्ला को आतंकी संगठन बताया है और साल 1990 में अर्जेंटीना में यहूदियों और इस्राइलियों पर हुए हमले की जांच फिर से खोलने के आदेश दिए हैं। मिलेई ने पुरस्कार की राशि अर्जेंटीना और इस्राइल के कूटनीतिक रिश्तों को मजूबत करने के लिए दान करने का एलान किया है। पहले मार्च में मिलेई पुरस्कार लेने इस्राइल आने वाले थे, लेकिन उस वक्त उनका दौरा टल गया था। अब 11 जून को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को यह पुरस्कार दिया जाएगा। मिलेई ने अर्जेंटीना के दूतावास को यरूशलम स्थानांतरित करने का भी एलान किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉन्ग कॉन्ग के बेबी पांडा का हुआ नामकरण

हॉन्ग कॉन्ग में पैदा हुए दो पांडा का नामकरण कर दिया गया है। इन्हें जिया जिया और डे डे नाम दिया गया है। बीते साल चीन से दो व्यस्क पांडा को हॉन्ग कॉन्ग लाया गया था। दोनों व्यस्क पांडा ने दो बच्चों को जन्म दिया था। अब इनके नामकरण के लिए सरकार ने जनता से भी सुझाव मांगे थे, जिन पर जनता ने 35,700 नाम सुझाए। इन पांडाओं को लेकर हॉन्ग कॉन्ग में जबरदस्त उत्साह है। यही वजह है कि जिस पार्क में पांडाओं को रखा गया है, वहां आने वाले लोगों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन

फुटबॉल क्लब की जीत का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ में घुसी कार, 50 लोग जख्मी

इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में फुटबॉल क्लब लिवरपूल की प्रीमियर लीग जीत का जश्न उस वक्त हादसे में बदल गया जब एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई। मामले में पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई, जब शहर के सेंट्रल एरिया में हजारों लोग बारिश के बावजूद सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मना रहे थे। लिवरपूल टीम के खिलाड़ी दो बसों पर सवार होकर ट्रॉफी के साथ लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कार भीड़ में घुस गई और कई लोगों को टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को रोका और एक शख्स को गिरफ्तार किया। मर्सीसाइड पुलिस ने बताया कि कई पैदल चलने वालों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई है और घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed