{"_id":"68325c23ed6c8d031d059be8","slug":"world-news-hindi-updates-asia-europe-us-uk-un-west-asia-dalai-lama-bangladesh-politics-crime-and-global-events-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: पाकिस्तान- पंजाब में तूफान-बारिश से 20 लोगों की मौत; नेपाल- केबल कार स्टेशन में गिरने से भारतीय की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: पाकिस्तान- पंजाब में तूफान-बारिश से 20 लोगों की मौत; नेपाल- केबल कार स्टेशन में गिरने से भारतीय की मौत
Sun, 25 May 2025 10:50 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 25 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
पाकिस्तान के पंजाब में शनिवार शाम को आए शक्तिशाली तूफान और भारी बारिश के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ये तूफान इतना शक्तिशाली था कि इसने सड़क और हवाई यातायात को बाधित कर दिया, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की।
विज्ञापन
पंजाब सरकार के अनुसार, 13 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस प्रांत में ज्यादातर मौतें जर्जर घरों के ढहने या गिरे हुए होर्डिंग के नीचे दबने के कारण हुईं। प्रांतीय सरकार ने रविवार को कहा, 'पंजाब के कई हिस्सों में शक्तिशाली तूफान और भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में बच्चों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए।'
विज्ञापन
हार्वर्ड विवाद से कनाडा के पीएम की बेटी व बेल्जियम की राजकुमारी भी प्रभावित
अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हालिया विवाद के कारण कई हाईप्रोफाल छात्र भी प्रभावित हो रहे हैं। इनमें कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की बेटी और बेल्जियम की राजकुमारी का नाम भी शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला देने की पात्रता को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय ने प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कैनेडियन प्रेस के अनुसार, हार्वर्ड में 686 कनाडाई छात्र नामांकित हैं। इसकी वेबसाइट पर 2022 के आंकड़ों के अनुसार इन छात्रों में क्लियो कार्नी भी शामिल हैं। वह कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की बेटी हैं। उन्होंने हार्वर्ड में अपना पहला वर्ष पूरा किया है। वह संसाधन दक्षता कार्यक्रम में स्नातक की छात्रा हैं।
विज्ञापन
एक और हाई-प्रोफाइल छात्रा जो निशाने पर है, वह है बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ। वह बेल्जियम के सिंहासन की उत्तराधिकारी है और उन्होने हार्वर्ड केनेडी स्कूल में सार्वजनिक नीति में दो वर्षीय मास्टर कार्यक्रम में अपना पहला वर्ष पूरा किया है। वर्तमान में, वह बेल्जियम में है। रॉयल पैलेस के अनुसार, वह इस बारे में स्पष्टीकरण का इंतजार कर रही है कि क्या वह दूसरे वर्ष के लिए वापस आ सकती है। रॉयल पैलेस के संचार प्रमुख जेवियर बार्ट ने कहा, "हम स्थिति की जांच कर रहे हैं, यह देखने के लिए कि इस निर्णय का राजकुमारी पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है, या नहीं। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।"
हार्वर्ड ने ट्रम्प प्रशासन की कार्रवाई की "अवैध" के रूप में निंदा की है और कहा है कि वह "हमारे समुदाय के सदस्यों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।" विश्वविद्यालय ने कहा, "सरकार ने एक कलम के झटके से हार्वर्ड के एक चौथाई छात्र-संख्या को खत्म करने की कोशिश की है, जो अंतर्राष्ट्रीय छात्र हैं और जो विश्वविद्यालय और इसके मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।"
नेपाल में पूर्व गृह मंत्री की न्यायिक हिरासत बरकरार
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व गृह मंत्री रबी लामिछाने को कथित सहकारी धोखाधड़ी और संगठित अपराध मामले में न्यायिक हिरासत में भेजने के फैसले को बरकरार रखा। दोनों पक्षों की ओर से घंटों विचार-विमर्श और बहस के बाद, शीर्ष अदालत ने लामिछाने को जेल भेजने के तुलसीपुर हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। इसके साथ ही, नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व डीआईजी को भी न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला बरकरार रखा। साथ ही लामिछाने की पत्नी निकिता पौडेल द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज कर दिया।

स्कॉटलैंड में दलाई लामा पर चीनी हस्तक्षेप का विरोध
स्कॉटिश सरकार ने तिब्बती लोगों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता व मानवाधिकारों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए 14वें दलाई लामा के पुनर्जन्म को लेकर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की रिपोर्ट का समर्थन किया है।

नेपाल में केबल कार स्टेशन में गिरने से भारतीय पर्यटक की मौत
नेपाल के चितवन जिले में एक केबल कार स्टेशन के शौचालय के पास गिरने से 62 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8.30 बजे काठमांडो से करीब 200 किलोमीटर दक्षिण में कुरिनतार के मनकामना केबल कार स्टेशन पर हुई। केबल कार स्टेशन के उप महाप्रबंधक उज्ज्वल सेरचन के अनुसार, मन्नू प्रसाद भट्ट नामक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भट्ट अपनी पत्नी और दामाद के साथ गोरखा जिले में मनकामना देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भट्ट की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। सेरचन ने बताया कि भट्ट मुस्तांग जिले में स्थित हिंदू और बौद्ध तीर्थ स्थल मुक्तिनाथ में पूजा-अर्चना करने के बाद केबल कार स्टेशन पहुंचे थे।

स्विटजरलैंड: रिम्पफिशहॉर्न पर्वत के पास पांच स्कीयर मृत पाए गए
स्विट्जरलैंड के रिम्पफिशहॉर्न पर्वत के पास रविवार को पांच स्कीयर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर स्की करने वाले स्कीयर के बारे में आपातकालीन सेवा विभाग को सूचित किया गया था। बचावकर्मियों ने उत्तरी इटली की सीमा के पास दक्षिण-पश्चिम स्विट्जरलैंड के क्षेत्र में हवाई और जमीनी खोज के बाद एडलरग्लेशर ग्लेशियर के पास शव पाए। पुलिस ने कहा कि पांचों की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस्राइल ने कनाडा में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी की जारी
इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने रविवार को कनाडा के लिए अपने नागरिकों को लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार कनाडा में रहने वाले या वहां जाने वाले इस्राइलियों के लिए एनएससी ने विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने का आग्रह किया है। एनएससी ने कहा कि इस्राइली नागरिक या यहूदी अपने प्रतीकों को सार्वजनिक रूप से दिखाने से बचें। यह संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहने में मदद करेगा। बता दें कि पिछले 18 महीनों में कनाडा में यहूदी संस्थानों को निशाना बनाने और इस्राइल विरोधी हिंसक घटनाओं वृद्धि हुई है।