World News: किश्तवाड़ आपदा पर जापानी पीएम ने गहरा दुख जताया; कैरेबियाई क्षेत्र में चक्रवात 'एरिन' से खतरा बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मची तबाही को लेकर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, यह जानकर गहरा दुख हुआ कि भारत के उत्तरी भाग में बाढ़ के कारण कई बहुमूल्य जानें चली गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करते हुए पीएम इशिबा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जापान सरकार की ओर से, मैं पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी करता हूं। बता दें कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से सुदूर गांव बाढ़ और मलबे की चपेट में आ गया। इस त्रासदी में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 से अधिक लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
कैरेबियाई क्षेत्र में श्रेणी-3 का चक्रवात बना 'एरिन'
कैरेबियाई क्षेत्र में शनिवार तड़के 'एरिन' नाम का चक्रवात आया।अब यह श्रेणी-3 का चक्रवात बन गया है। राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र के मुताबिक चक्रवात अब और भी शक्तिशाली बन सकता है। फिलहाल यह चक्रवात इस समय एंग्विला नाम के द्वीप से 275 किलोमीटर दूर है। इसकी हवा की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 31 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल इस चक्रवात के सीधे जमीन से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके तेज हवाओं का असर आस-पास के द्वीपों पर दिख रहा है। मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है। एंगुइला, बारबुडा, सेंट मार्टिन, सेंट बार्ट्स, सबा, सेंट यूस्टेटियस और सेंट मार्टेन के लिए भीषण तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तूफान के असर से एंटीगुआ और बारबुडा, अमेरिका और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह और दक्षिणी तथा पूर्वी प्यूर्टो रिको में भारी बारिश शुरू होने का अनुमान है। मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, 4 इंच तक और कुछ जगहों पर 6 इंच तक बारिश होने की संभावना है। तूफान केंद्र ने खतरनाक लहरों की भी चेतावनी दी है।
पेरू के ट्रुजिलो शहर में धमाका, 10 लोग घायल, 25 घरों को नुकसान
पेरू के उत्तरी इलाके ट्रुजिलो में गुरुवार रात एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए और 25 घरों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, यह धमाका संगठित अपराध और फिरौती वसूलने वाले गिरोहों के आपसी झगड़े से जुड़ा हो सकता है। पेरू के गृह मंत्री कार्लोस मालेवर ने शुक्रवार को बताया कि यह धमाका अपराधी गिरोहों के बीच चल रहे विवाद का नतीजा हो सकता है। त्रुजिल्लो शहर में पिछले कुछ वर्षों में फिरौती और जबरन वसूली जैसे अपराधों में तेजी आई है।
बिजली आपूर्ति ठप, वाहन भी क्षतिग्रस्त
धमाके के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय आपातकालीन सेवा एजेंसी के अनुसार, घायलों को जलने और कटने जैसे गंभीर जख्म आए हैं, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है।
सीएटल में ज्वेलरी शॉप में 90 सेकंड में 2 मिलियन डॉलर की चोरी
सीएटल के वेस्ट एरिया में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में चार नकाबपोश चोरों ने सिर्फ 90 सेकंड में बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर लगभग 20 लाख डॉलर (करीब 16 करोड़ रुपये) के हीरे, लग्जरी घड़ियां, सोना और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार को हुई। दुकान की सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चोरों ने पहले हथौड़ों से दुकान का लॉक लगा कांच का दरवाजा तोड़ा और फिर छह डिस्प्ले केस को लूट लिया।
इनमें से एक केस में करीब 7.5 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपये) की रोलेक्स घड़ियां थीं और दूसरे में 1.25 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपये) की एक पन्ना (एमराल्ड) की हार रखी थी। एक चोर ने स्टाफ को बेयर स्प्रे और टेजर (बिजली का झटका देने वाला हथियार) दिखाकर धमकाया, हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
दुकान के वाइस प्रेसिडेंट जोश मेनाशे ने बताया कि हम सब इस घटना से काफी सदमे में हैं। फिलहाल दुकान कुछ समय के लिए बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि स्टाफ ने कांच साफ कर दिया है और अब सामान की पूरी लिस्ट बनाई जा रही है ताकि नुकसान का अंदाजा लगाया जा सके। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोर पहले ही एक गाड़ी में बैठकर भाग चुके थे और आसपास की तलाशी में भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मैक्सिको और ग्वाटेमाला के राष्ट्राध्यक्षों की पहली मुलाकात, सीमा सुरक्षा और तस्करी पर चर्चा
मैक्सिको और ग्वाटेमाला के राष्ट्रपतियों की पहली आमने-सामने की मुलाकात शुक्रवार को हुई, जिसमें दोनों देशों ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की बात कही। यह बैठक ग्वाटेमाला के उत्तरी पेटेन क्षेत्र में हुई, जहां दोनों नेताओं ने प्रवास, कानून व्यवस्था और आर्थिक विकास पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। मुलाकात का सबसे अहम मुद्दा था मैक्सिकन सरकार की विवादित 'माया ट्रेन' परियोजना को ग्वाटेमाला और बेलीज तक बढ़ाने का प्रस्ताव।
क्या है माया ट्रेन प्रोजेक्ट?
माया ट्रेन मैक्सिको के दक्षिणी हिस्से में चल रही एक मेगा परियोजना है, जिसका मकसद जंगल और ग्रामीण इलाकों को जोड़ना है। हालांकि, इस परियोजना को लेकर काफी विवाद रहा है क्योंकि यह कई संवेदनशील जंगलों और जल स्रोतों को नुकसान पहुंचा चुकी है।
बांग्लादेश में इस्कॉन मना रहा जन्माष्टमी उत्सव
अमेरिकी आसमान में शान से लहराया तिरंगा
#WATCH | United States | The Indian flag was raised on top of the Space Needle today in honour of India’s 79th Independence Day celebrations.
— ANI (@ANI) August 16, 2025
Consul General of India in Seattle, along with the Mayor of Seattle, Bruce Harrell, and other select dignitaries from Seattle city… pic.twitter.com/7lZYZaN15L
चीन के विदेश मंत्रालय का बयान
दक्षिणी डेनमार्क के टिंगलेव शहर के निकट एक क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन और एक वाहन के बीच टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। हालांकि अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि कितना नुकसान हुआ है, लेकिन घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में पटरी से उतरी और पलटी हुई बोगियां देखी जा सकती हैं। वहीं, डेनमार्क रेल नेटवर्क के संचालन की प्रभारी कंपनी बैनडेनमार्क ने बताया कि ये दुर्घटना तब हुई जब रेलगाड़ी एक लेवल क्रॉसिंग पर एक वाहन से टकरा गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के लोगों के लिए शांति और प्रगति की कामना की और वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद कहा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उम्मीद जताई थी कि नई दिल्ली, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के प्रयासों में योगदान देगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति जेलेंस्की। भारत और यूक्रेन के बीच और मजबूत संबंधों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को मैं बहुत महत्व देता हूं। हम ईमानदारी से चाहते हैं कि हमारे यूक्रेनी मित्रों का भविष्य शांति, प्रगति और समृद्धि से भरा हो।
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के स्वतंत्रता दिवस संदेश का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत-इस्राइल दोस्ती ऐसे ही फलती-फूलती रहे। दोनों देश मिलकर अपने लोगों के लिए शांति, विकास और सुरक्षा को और मजबूत करें।
म्यांमार की सेना ने देश के मोगोक शहर पर हवाई हमला किया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। यह जानकारी एक विपक्षी सशस्त्र समूह, स्थानीय निवासियों और म्यांमार के ऑनलाइन मीडिया ने शनिवार को दी। ता आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) की प्रवक्ता लवे ये ऊ ने बताया कि यह हमला गुरुवार रात साढ़े आठ बजे मोगोक शहर के श्वेगु वार्ड में हुआ, जो देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले से लगभग 115 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
कनाडा में एयर कनाडा के फ्लाइट अटेंडेंट्स ने काम बंद कर दिया था। इसकी वजह से दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा लोग फंस गए क्योंकि ये समय गर्मी की छुट्टियों का है, जब सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं। इस स्थिति को संभालने के लिए कनाडा की सरकार ने दखल दिया। सरकार ने कहा कि अब देश की अर्थव्यवस्था खतरा नहीं उठा सकती, इसलिए एयर कनाडा और फ्लाइट अटेंडेंट्स यूनियन को मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) में भेजा जा रहा है। मध्यस्थता का मतलब किसी तीस पक्ष की मदद से दोनों के बीच बातचीत और समाधान कराना है।