फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US China India Nepal Politics Crime and Global events

World Updates: हिजबुल्ला समर्थक पूर्व सैनिक गिरफ्तार ; ट्रंप समर्थकों की जांच करने वालों को दूसरा बड़ा सम्मान

Fri, 03 Jan 2025 08:34 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 08:34 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US China India Nepal Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश मॉन्टेनेग्रो के सेटिंजे शहर में गोलीबारी में दो बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गृह मंत्री डेनिलो सारानोविक ने कहा, आरोपी फरार था, लेकिन जब वह पकड़ा गया तो खुद को पुलिस से घिरा पाकर उसने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हमलावर की पहचान 45 वर्षीय मार्टिनोविक के रूप में हुई है। राष्ट्रपति जैकोव मिलेतोविक ने कहा, वह घटना से स्तब्ध हैं। ‘छुट्टी के दिन खुशियां मनाने के बजाय हम निर्दोषों की  जान जाने से गमगीन हैं’।  

विज्ञापन

 

ट्रंप समर्थकों की जांच करने वालों को अमेरिका में दूसरा बड़ा सम्मान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस वर्ष सांसद लिज चेनी और बेनी थॉम्पसन को दूसरा सर्वोच्च नागरिक पदक प्रदान कर रहे हैं। ये वे सांसद हैं जिन्होंने छह जनवरी 2021 को डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल (संसद भवन परिसर) में हुए हिंसक दंगे की सरकार की जांच का नेतृत्व किया था। इन्हें मिलने वाले पुरस्कार पर ट्रंप ने कहा है कि इन सांसदों को जेल भेजा जाना चाहिए।

बाइडन व्हाइट हाउस में एक समारोह में 20 लोगों को राष्ट्रपति का नागरिक पदक प्रदान करेंगे। इनमें विवाह समानता के लिए लड़ने वाले अमेरिकी, घायल सैनिकों के इलाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और राष्ट्रपति के दोस्त टेड कॉफमैन, डी-डेल और क्रिस डोड, डी-कॉन भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन का मानना है कि उनके समर्पण और बलिदान के कारण देश बेहतर है। पिछले साल बाइडन ने उन लोगों को सम्मानित किया था जो दंगाइयों से संसद भवन की रक्षा करने में शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में नशा तस्करी पर 6 ईरानी नागरिकों को मृत्युदंड
सऊदी अरब ने मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में ईरान के छह लोगों के मृत्युदंड पर तामीली की है। ईरान ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और सऊदी राजदूत को तलब किया। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा, छह लोगों को देश में हशीश की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था और देश के सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक अपील खारिज होने के बाद उन्हें मौत की सजा दे दी गई। उसने यह जानकारी नहीं दी कि ईरान के नागरिकों को यह सजा कब और कहां दी गई।  

विज्ञापन

प्रोस्टेट सर्जरी के बाद नेतन्याहू की अस्पताल से छुट्टी
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (75) को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी प्रोस्टेट सर्जरी सफल रही। उनके कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, पीएम नेतन्याहू को अभी-अभी हदासा ऐन केरेम अस्पताल से प्रोस्टेट की सफल सर्जरी के बाद छुट्टी दे दी गई है। वह स्वस्थ हैं। प्रोस्टेट सर्जरी के बाद वे पूरी तरह से होश में हैं।

वानुआतु को पांच लाख डॉलर की सहायता देगा भारत
भारत ने गत 17 दिसंबर को शक्तिशाली भूकंप में तबाह वानुआतु को तत्काल पांच लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह सहायता प्रभावितों की मदद के लिए दी जा रही है।
दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतु के तट के पास 7.4 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी और जानमाल का खासा नुकसान हुआ था। भूकंप के कारण वानुआतु में घरों, इमारतों और बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची है, यह राशि वानुआतु के पुनर्निर्माण में मदद करेगी।  

दक्षिण कोरिया : येओल के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक
दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून-सुक-येओल के खिलाफ स्थानीय अदालत की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद येओल के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड में प्रदर्शनकारी येओल के खिलाफ कार्रवाई को गलत बताते हुए उन्हें सभी आरोपों से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि येओल ने पिछले महीने दक्षिण कोरिया में कुछ समय के लिए मार्शल लॉ लगा दिया था। इसके बाद उन्हें महाभियोग के जरिये पद से हटा दिया गया है और अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।  

हिजबुल्ला में शामिल होने की कोशिश करने वाले अमेरिकी सैनिक पर आरोप तय

अमेरिकी सेना के एक पूर्व सैनिक के खिलाफ आतंकवादी संगठन में शामिल होने की कोशिश करने के आरोप तय किए गए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को कहा कि पूर्व अमेरिकी सैनिक आतंकी संगठन हिजबुल्ला में शामिल होने के लिए पहले लेबनान गया और फिर सीरिया गया था। अमेरिकी आयरिश नागरिक जैक डैनहर मोलॉय को पिछले महीने शिकागो से गिरफ्तार किया गया था। 

अभियोग के अनुसार, मोलॉय अगस्त में लेबनान गया था और हिजबुल्ला में शामिल होने का प्रयास किया था। हिजबुल्ला को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। जब वह सफल नहीं हो सका, तो वह हिजबुल्ला में शामिल होने के लिए सीरिया चला गया। हालांकि वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद मोलॉय अमेरिका लौट आया और कथित तौर पर लेबनान में लोगों के साथ ऑनलाइन जुड़ा रहा और हिजबुल्ला में शामिल होने की अपनी कोशिशें जारी रखीं। न्याय विभाग के अनुसार, मोलॉय ने सोशल मीडिया पर यहूदी लोगों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया और एक परिवार के सदस्य के साथ व्हाट्सएप बातचीत में कहा कि उसका 'मास्टर प्लान हिजबुल्ला में शामिल होना और यहूदियों को मारना था।'

मालदीव के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर एमईए का बयान

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील 2 से 4 जनवरी तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं। यह यात्रा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की अक्तूबर 2024 की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खली के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की और अक्तूबर 2024 में मुइज्जू की भारत की यात्रा के दौरान बनी सहमति में हुई प्रगति का जायजा लिया और उन मुद्दों पर चर्चा की, जिन पर दोनों पक्षों और अधिक फोकस करने की जरूरत हैं। मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री जयशंकर ने पड़ोसी पहले  और सागर दृष्टिकोण के तहत मालदीव को निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed