फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi

World: विश्व नेताओं ने खालिदा जिया के निधन पर व्यक्त की संवेदनाएं; श्रीलंका में भारतीय पोतों को मिला सम्मान

Fri, 02 Jan 2026 10:51 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 02 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने गहरा दुख जताया है। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉंग ने कहा कि खालिदा जिया ने बांग्लादेश में संसदीय लोकतंत्र और बाजार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उन्हें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बताते हुए महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण की समर्थक बताया। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुषीला कार्की ने उनके निधन को बांग्लादेश ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि खालिदा जिया ने बांग्लादेश को कई राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के दौर से मजबूती से निकाला। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर शोक जताया, जिसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ढाका में बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष को सौंपा। खालिदा जिया का 30 दिसंबर को 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

विज्ञापन
आपदा सहायता के लिए श्रीलंका ने भारतीय पोतों को किया सम्मानित
श्रीलंका की नौसेना ने आपदा सहायता के लिए आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी सहित आठ विदेशी पोतों को सम्मानित किया है। भारत के ये दोनों विमान वाहक पोत पिछले महीने की शुरुआत द्वीपीय देश में आए भीषण चक्रवात दित्वाह के बाद सबसे पहले बचाव और राहत अभियान में शामिल हुए थे। इस आपदा में श्रीलंका के 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़, 17 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में लंबे सूखे के बाद हुई इस सीजन की पहली भारी बारिश और बर्फबारी अब मुसीबत बन गई है। भारी बारिश के चलते देश के कई हिस्सों में आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 17 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ की चपेट में आने से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और बड़ी संख्या में मवेशी भी मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 1,800 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं, जिससे पहले से ही संघर्ष कर रहे ग्रामीण और शहरी इलाकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दशकों के संघर्ष, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के कारण अफगानिस्तान हमेशा ऐसी आपदाओं की जद में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुल्गारिया ने भी यूरो को अपनाया  यूरोजोन का 21वां सदस्य बना
बुल्गारिया ने 2026 के पहले दिन आधिकारिक तौर पर यूरो को अपना लिया और इसी के साथ वह यूरोजोन का 21वां सदस्य बन गया है। दक्षिण- पूर्वी यूरोपीय देश ने यह फैसला यूरोपीय संघ में शामिल होने के 19 साल बाद लिया है। बुल्गारिया में अब तक लेव में लेन-देन होता था। यहां जनवरी के आखिर तक लेव यूरो के साथ-साथ पेमेंट का कानूनी जरिया बना रहेगा और एक फरवरी से यूरो एकमात्र आधिकारिक करेंसी बन जाएगी।

पाकिस्तान : सेना के खिलाफ हिंदू विधायक का प्रदर्शन
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी में सैन्य अभियानों के खिलाफ महीनों से विरोध  प्रदर्शन जारी है। इस बीच बृहस्पतिवार को आदिवासी समुदायों के साथ एकजुटता     दिखाने के लिए हिंदू विधायक बाबा गोपाल सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए। गोपाल सिंह, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के सदस्य हैं। अपने भाषण में उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर जोर दिया। उन्होंने मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द  ठीक होने की दुआ मांगी।

कराची की सड़कों पर 2025 में हुए सबसे ज्यादा अपराध
कराची। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी  कराची में पुलिस के तमाम दावों के बावजूद सड़कों पर होने वाले अपराध (स्ट्रीट क्राइम) एक गंभीर खतरा बने हुए हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष कराची की सड़कों पर 64 हजार से अधिक अपराध दर्ज दर्ज किए गए और इन घटनाओं में 70 से अधिक लोग मारे गए। दर्ज की गईं प्राथमिकियों पर आधारित आधिकारिक डाटा से पता चलता है कि 2025 में यहां की सड़कों पर कुल 64,323 अपराध रिपोर्ट किए गए, जिनमें डकैती, छिनैती और वाहन चोरी शामिल है।

बांग्लादेश से की गई गंगा जल संधि अंतिम वर्ष में, दोनों देशों ने शुरू किया जल मापन
भारत और बांग्लादेश के बीच 30 साल के लिए की गई गंगा जल बंटवारा संधि अब अपने अंतिम वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच, दोनों देशों ने बृहस्पतिवार को पद्मा और गंगा नदियों पर संयुक्त जल मापन की प्रक्रिया शुरू कर दी। संधि में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, दोनों देश एक जनवरी से 31 मई तक गंगा और पद्मा नदियों में विभिन्न निर्दिष्ट बिंदुओं पर जलस्तर का मापन करेंगे और प्रत्येक 10 दिन का आंकड़ा रिकॉर्ड करेंगे।

बांग्लादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून ने जल विज्ञान अधिकारियों के हवाले से बताया कि पद्मा नदी पर हार्डिंग ब्रिज से 3,500 फीट ऊपर की ओर और भारत में गंगा नदी पर फरक्का बिंदु पर जल मापन शुरू किया गया था। भारत और बांग्लादेश ने 1996 में 30 साल के लिए गंगा जल बंटवारा समझौता किया था जिसकी मियाद दिसंबर 2026 में समाप्त होगी। दोनों देशों ने इसके नवीनीकरण के लिए पहले ही चर्चा शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक, भारत के केंद्रीय जल आयोग के उप निदेशक सौरभ कुमार और आयोग के सहायक निदेशक सनी अरोड़ा के नेतृत्व में दो सदस्यीय भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी है, जबकि बांग्लादेश जल विकास बोर्ड की टीम भी भारत आई है।


प्रसिद्ध पियानो वादक रिचर्ड स्मॉलवुड का 77 की उम्र में निधन
पियानो वादक, संगीतकार और समकालीन सुसमाचार संगीत के इतिहास की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में एक रहे रिचर्ड स्मॉलवुड का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे हाल के वर्षों में स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे थे, जिसमें हल्का मनोभ्रंश भी शामिल था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed