{"_id":"66d7fb565a1319091c083c0f","slug":"world-news-and-updates-today-4-september-pakistan-china-america-imran-khan-north-korea-south-korea-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: सैन्य मुकदमे के डर से इमरान पहुंचे कोर्ट; US में गवर्नर्स की पूर्व सहयोगी पर चीनी एजेंट होने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Updates: सैन्य मुकदमे के डर से इमरान पहुंचे कोर्ट; US में गवर्नर्स की पूर्व सहयोगी पर चीनी एजेंट होने का आरोप
Wed, 04 Sep 2024 11:47 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने मिलिट्री ट्रायल यानी सैन्य मुकदमा की आशंका को देखते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सैन्य अदालत में अपने संभावित मुकदमे के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन
नौ मई के दंगों को लेकर हो सकता है ट्रायल
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक ने आशंका जताई कि रावलपिंडी में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर नौ मई को हुए दंगों के सिलसिले में मिलिट्री ट्रायल हो सकता है।अपनी याचिका में उन्होंने आईएसआई के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की हालिया गिरफ्तारी का हवाला दिया।
विज्ञापन
खान ने कहा, 'कुछ हफ्तों पहले सेना के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी को सैन्य हिरासत में लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट में अटकलें लगाई गईं कि उन्हें पिछले साल नौ और 10 मई से संबंधित मामलों में याचिकाकर्ता के खिलाफ सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। याचिकाकर्ता को इस आधार पर सैन्य हिरासत में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।'
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अटकलों को हवा तब लगी, जब इस संबंध में संघीय सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर अकील मलिक ने बयान दिया था। मलिक ने हाल ही में कहा था कि याचिकाकर्ता पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है और यह भी कि पाकिस्तान सेना अधिनियम, 1952 के प्रावधान उस पर लागू होते हैं।
न्यूयॉर्क गवर्नरों के पूर्व सहयोगी पर चीन के 'गुप्त एजेंट' होने का आरोप: अमेरिका
न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल की पूर्व ‘डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ’ पर चीनी सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया गया। संघीय अभियोजकों के एक विस्तृत अभियोग पत्र से यह जानकारी मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी अटॉर्नी ब्रियोन पीस के बयान का हवाला देते हुए बताया गया कि न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर कैथी होचुल और एंड्रयू कुओमो की पूर्व सहयोगी लिंडा सन पर चीनी सरकार के लिए गुप्त एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया गया है।
अभियोग पत्र के अनुसार, लिंडा सन ने दोनों गवर्नरों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया है। सन कई आरोपों का सामना कर रही हैं, जिसमें विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम का उल्लंघन करने और साजिश रचने, वीजा धोखाधड़ी, तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग साजिश शामिल है। अभियोजकों ने कहा कि उनके पति और सह-प्रतिवादी क्रिस हू पर मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने, बैंक धोखाधड़ी करने के साथ-साथ पहचान के साधनों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जुलाई में संघीय जांचकर्ताओं ने उनके घर पर छापा मारा था।