World Updates: गाजा तनाव पर PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात; बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में चार और सदस्य शामिल
रूसी राष्ट्रपति के सलाहकार ने भारतीय राजदूत से की मुलाकातPrime Minister Narendra Modi spoke with Prime Minister of Israel Benjamin Netanyahu.
PM Netanyahu conveyed his warm wishes on India’s 78th Independence Day. The two leaders discussed the prevailing situation in West Asia. PM Modi emphasizes the need for de-escalating the… pic.twitter.com/vWe8BSdvxv— ANI (@ANI) August 16, 2024विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति के सलाहकार एंटोन कोब्याकोव ने रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों देशों के बीच सहयोग को किस तरह और मजबूत किया जाए उस पर चर्चा की। बैठक के दौरान, भारतीय राजदूत ने दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग में सफलताओं का उल्लेख किया। बैठक में ब्रिक्स के जरिये रूस और भारत के बीच संबंधों के विकास पर भी ध्यान आकर्षित किया गया। दोनों नेताओं ने कजान में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और मॉस्को में ब्रिक्स व्यापार मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी पर भी चर्चा की। ये कार्यक्रम अक्तूबर 2024 के लिए निर्धारित हैं।
बांग्लादेश: यूनुस ने अंतरिम सरकार में चार और सलाहकारों को शामिल किया
मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में चार और सदस्य शामिल हुए हैं। शुक्रवार को विस्तार के बाद शामिल किए गए सलाहकारों में अर्थशास्त्री वहीदुद्दीन महमूद, पूर्व कैबिनेट सचिव अली इमाम मजूमदार, पूर्व ऊर्जा सचिव मुहम्मद फौजुल कबीर खान और लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी के नाम शामिल हैं। अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। सभी मंत्रियों के बराबर हैं। यूनुस ने 8 अगस्त को शपथ ली थी। दो सलाहकारों ने 11 अगस्त को और एक ने एक दिन बाद शपथ ली थी।
स्वात घाटी में एक ही परिवार के 15 लोग हताहत
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक वैन के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। घटना में नौ अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। बताया गया है कि घटना गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात घाटी के चुपरियाल इलाके में हुई। वाहन में सवार एक परिवार के 14 लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे तभी पहाड़ी इलाके में एक खतरनाक मोड़ पर वाहन असंतुलित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि वैन के गहरी खाई में गिरने से परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे और घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।