फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World news and updates China US Pakistan Australia Middle East news in hindi

Updates: चीन में एक बार फिर कोयले की खदान में हादसा, 10 की मौत

Sat, 13 Jan 2024 02:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 13 Jan 2024 02:58 PM IST
सार

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जब यह घटना हुई तब 425 लोग साइट पर काम कर रहे थे। इनमें से 380 को सही सलामत निकाल लिया गया। राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है।

विज्ञापन
World news and updates China US Pakistan Australia Middle East news in hindi
कोयला खदान

विस्तार

चीन के हेनान प्रांत में शनिवार को कोयले की एक खदान में बड़ा हादसा हो गया। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि छह लोग गायब हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना पिंगदिंगशान में कोयले और गैस के संपर्क में आने के बाद हुई। हादसे में पिंगदिंगशान तिआनन कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों की जान गई है। 
विज्ञापन


शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जब यह घटना हुई तब 425 लोग साइट पर काम कर रहे थे। इनमें से 380 को सही सलामत निकाल लिया गया। राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है। कोयला खदान की देख-रेख में लगे अधिकारियों को कस्टडी में ले लिया गया है।
विज्ञापन


चीन में आम हैं कोयला खदान में दुर्घटनाएं
चीन में खदान दुर्घटनाएं आम हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इनमें मरने वालों की संख्या में कमी आई है। चीन कोयले का सबसे बड़ा निर्माता और उपयोगकर्ता है। इससे पहले 21 दिसंबर को चीन के हेईलोंगजिआंग प्रांत में कोयले की खदान में दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed