फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World news and update today: Indian National Dies In Flooding In Australia's Queensland

World Updates: ऑस्ट्रेलिया में आई बाढ़ की चपेट में आकर भारतीय नागरिक ने गंवाई जान, उच्चायोग ने जताया दुख

Fri, 16 Feb 2024 03:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 16 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

भारतीय उच्चायोग ने मरने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। इस बीच, बारिश और आंधी के गंभीर अलर्ट के बीच क्वींसलैंड में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
 

विज्ञापन
World news and update today: Indian National Dies In Flooding In Australia's Queensland
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मौसम काफी खराब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मौसम काफी खराब है। यहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस बीच, माउंट ईसा के पास आई बाढ़ में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना
भारतीय उच्चायोग ने पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह किसी भी सहायता के लिए उनके संपर्क में है। उसने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'ऑस्ट्रेलिया से दिल तोड़ने वाली खबर है। यहां एक भारतीय शख्स की मौत हो गई है। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उच्चायोग की टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए संपर्क में है।'
विज्ञापन


हालांकि, उच्चायोग के अधिकारियों ने मरने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। इस बीच, बारिश और आंधी के गंभीर अलर्ट के बीच क्वींसलैंड में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर आंधी-तूफान की चेतावनी
क्वींसलैंड की पुलिस ने बताया, 'सनशाइन कोस्ट काउंसिल क्षेत्र के लोगों के लिए गंभीर आंधी-तूफान की चेतावनी है। बीओएम ने चेतावनी जारी की है कि मारूच्यडोर और यहां के आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना वाले तेज आंधी तूफान का पता चला है, जिससे अचानक बाढ़ आ सकती है।'

एक अन्य घटना में, पुलिस ने बताया कि माउंट ईसा के पास बाढ़ के पानी में डूबी हुई कार में एक महिला मृत पाई गई। मामले की जांच की जा रही है और लोगों से आग्रह किया है कि जांच में सहायता करने के लिए आगे आएं।

घर जलमग्न, बिजली गुल, पीने का पानी नहीं
क्वींसलैंड में स्थिति गंभीर बनी हुई है, बचाव की कोशिशें जारी हैं। सैकड़ों लोगों को बचाया गया है। हालांकि, कई घर जलमग्न हो गए हैं। बिजली, सड़क और सुरक्षित पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं।मौसम की घटना की शुरुआत के बाद से केर्न्स शहर में दो मीटर से अधिक वर्षा हुई है। क्वींसलैंड के प्रीमियर स्टीवन माइल्स ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा था, 'यह प्राकृतिक आपदा मुझे याद है सबसे बुरी आपदा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed