{"_id":"5fffc3a490c54a707d00624a","slug":"world-health-organisation-warned-corona-second-year-could-be-more-dangerous-than-the-previous-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO की चेतावनी, कोरोना का दूसरा काल पहले से ज्यादा कठिन हो सकता है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
WHO की चेतावनी, कोरोना का दूसरा काल पहले से ज्यादा कठिन हो सकता है
Thu, 14 Jan 2021 09:38 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को अब कोरोना से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एक तरफ कोरोना के मामले कम आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कई देशों में टीकाकरण का काम शुरू हो गया है। भारत में भी 16 जनवरी यानि दो दिन बाद से वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। देश के विभिन्न शहरों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। लेकिन इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी का दूसरा कार्यकाल पहले साल के मुकाबले और कठिन हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान का कहना है कि कोरोना महामारी का दूसरा साल ट्रांसमिशन डायनामिक्स पर पहले की तुलना में ज्यादा कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
Live Q&A on #COVID19 with @DrMikeRyan, @mvankerkhove, @CarlosdelRio7 & @colleenkraftmd. #AskWHO https://t.co/k9oXYAGtDu
— World Health Organization (WHO) (@WHO) January 13, 2021
माइकल रेयान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम दूसरे साल में जा रहे हैं, जो ट्रांसमिशन डायनामिक्स और कुछ मुद्दों को देखते हुए और कठिन साल साबित हो सकता है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोविड-19 के कहर को महामारी घोषित किया था। अब तक दुनिया में 9.21 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 19.7 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।