फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   woman shocked to find one billion dollar in her bank account

मालामाल: एटीएम से 20 डॉलर निकालने गई थी महिला, खाते में निकले 7417 करोड़

Thu, 24 Jun 2021 07:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 07:04 AM IST
सार

बुजुर्ग महिला काफी दिनों के बाद बैंक खाते से पैसे निकालने गई थी रसीद के अनुसार उसके खाते में 999,985,855.94 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के अनुसार 7417 करोड़ रुपये थे

विज्ञापन
woman shocked to find one billion dollar in her bank account
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली एक महिला उस वक्त चौंक गई, जब उसके खाते में एक बिलियन से ज्यादा पैसे आ गए। वह औरत पास के ही एटीएम से मात्र 20 डॉलर निकालने गई थी लेकिन बैंक खाता चेक करने के दौरान कुछ पल के लिए वो काफी अमीर हो गई।

विज्ञापन


एक मैगजीन के अनुसार, बुजुर्ग महिला फ्लोरिडा की रहने वाली है और उसका नाम जूलिया योंकोव्स्की है। वह शनिवार को स्थानीय बैंक में 20 डॉलर निकालने गई थी। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी के दौरान एटीएम मशीन ने उन्हें अलर्ट किया कि ये रकम निकालने पर उन्हें चार्ज देना होगा।  
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सोचा कि खाते तो चेक करूं, फिर उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया इसमें कितने रुपये हैं। जब उन्होंने बैंक रसीद को देखा तो उनके होश उड़ गए रसीद के अनुसार उनके खाते में 999,985,855.94 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के अनुसार 7417 करोड़ रुपये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देखते ही उसके मुंह से निकला, हे भगवान... जूलिया ने बताया कि यह देखकर वह काफी डर गई थीं। उन्होंने कहा कि 'मैं यह देखकर डर गई थी। मुझे लगता है बहुत लोग ये सोच रहें होंगे कि मैंने लॉटरी जीती है, लेकिन यह बहुत भयभीत करने वाला था।


जूलिया ने आगे बताया कि जब मैंने मशीन में 20 डॉलर निकालने के लिए डाले तो उधर से मैसेज आया कि हम आपको 20 डॉलर तो दे देंगे लेकिन इसका आपको चार्ज लगेगा।

जुलिया को जब पता चला कि उनके अकाउंट में करोड़ो-अरबों रुपया पड़ा है, बावजूद इसके उन्होंने उस रकम को टच नहीं किया। वो कहती हैं मैं ऐसी कहानियों से वाकिफ हूं, जिसमें लोगों ने पहले तो पैसा निकलवा लिया, फिर बाद में उन्हें वो पैसा भरना पड़ा। मैं उसका कुछ नहीं करूंगी क्योंकि वो मेरा पैसा नहीं है। उन्होंने इस बारे में समझदारी दिखाते हुए जूलिया ने बैंक अधिकारियों को तुरंत सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed