{"_id":"5c86b6ffbdec221401276d38","slug":"woman-freed-in-murder-case-of-step-brother-of-north-korean-administrator-kim","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरियाई शासक किम के सौतेले भाई की हत्या के मामले में आरोपमुक्त हुई महिला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरियाई शासक किम के सौतेले भाई की हत्या के मामले में आरोपमुक्त हुई महिला
Tue, 12 Mar 2019 12:59 AM IST
गौरव द्विवेदी
एजेंसी
एजेंसी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
kim jong un (file)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या के मामले में मलयेशिया के एक न्यायाधीश ने एक महिला को आरोप मुक्त कर दिया है। इसके बाद अभियोजन पक्ष की ओर से सीति ऐशयाह के खिलाफ दायर मुकदमा वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि न्यायाधीश ने ऐशयाह को आरोप मुक्त कर दिया है। हालांकि, मुकदमा वापस लेने की कोई वजह नहीं बताई गई है। आरोपमुक्त होने के तुरंत बाद ऐशयाह अदालत से बाहर निकली। उन्होंने भावुक होते हुए संवाददाताओं को बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह पता चला कि वह अब मुक्त हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल एक न्यायाधीश ने कहा था कि ऐशयाह और वियतनाम के संदिग्ध डोन थी हुआंग और उत्तर कोरिया के चार लापता लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन