{"_id":"61c2ef61afdb2b5f653dc973","slug":"woman-forced-to-stop-two-young-kidsoutside-of-car-as-she-romps-with-new-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बच्चे को बाहर खड़ा कर महिला बोली- आ रही हूं, फिर कार में बनाने लगी ब्वॉयफ्रेंड से संबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शर्मनाक: बच्चे को बाहर खड़ा कर महिला बोली- आ रही हूं, फिर कार में बनाने लगी ब्वॉयफ्रेंड से संबंध
Wed, 22 Dec 2021 02:57 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:57 PM IST
सार
अब महिला का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है जिसमें कार के बाहर पांच साल की छोटी बच्ची अपने मासूम भाई के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के प्यार में इस कदर डूब गई थी कि उसे अपने बच्चे की भी सुध नहीं रही। दरअसल, एक महिला ने पुरुष मित्र के साथ संबंध बनाने के लिए अपने दो बच्चों को अपनी कार के बाहर खड़ा कर दिया। यह शर्मनाक घटना अर्जेंटीना के ला प्लाटा में स्थित पेरेयरा इराओला पार्क की है। El Litoral की एक खबर के अनुसार महिला ने बच्चों से कहा कि मैं जल्द ही आ रही हूं तुमलोग बाहर ही खड़े रहो और फिर कार के दरवाजे बंद करके बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने लगी।
विज्ञापन
अब इस घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें कार के बाहर पांच साल की छोटी बच्ची अपने मासूम भाई के साथ खड़ी है। कुछ देर इंतजार के बाद जब महिला नहीं आती है तो दोनों मासूम कार के अंदर झांकने की कोशिश भी करते हैं। हालांकि खिड़की बंद होने की वजह से दोनों को कुछ दिखाई नहीं देता है लेकिन वे परेशान नजर आते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
कुछ देर बाद वहां से गुजर रही पुलिस की नजर उन दो परेशान बच्चों पर पड़ी। फिर पुलिसकर्मी ने कार के पास जाकर देखा तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद उस महिला और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को बाद में पता चला कि वह शख्स उन बच्चों का पिता नहीं हैं।
विज्ञापन