फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   With the fear of forcefully deportation, rohingya fled from shelters

15 नवंबर से वापस म्यांमार भेजे जाएंगे रोहिंग्या, शिविरों से इसलिए हो रहे हैं फरार

Tue, 13 Nov 2018 01:53 PM IST
तेकनाफ, भाषा
तेकनाफ, भाषा Updated Tue, 13 Nov 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
With the fear of forcefully deportation, rohingya fled from shelters
रोहिंग्या प्रवासी - फोटो : ANI

रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी उन्हें इस हफ्ते के मध्य में वापस म्यांमार भेजे जाने से बचने के लिए बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों से भाग रहे हैं। समुदाय के नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।


loader

अधिकारी रोहिंग्या शरणार्थियों को गुरुवार से बौद्ध बहुल म्यांमार वापस भेजे जाने की योजना बना रहे हैं। ये शरणार्थी म्यांमार में उनपर हुए अत्याचार के बाद वहां से भाग निकले थे। संयुक्त राष्ट्र ने इस क्रूरता को नस्लीय सफाया नाम दिया था।

समुदाय के नेताओं के मुताबिक इस संभावना ने शिविरों में रह रहे लोगों को आतंकित कर दिया और कुछ ऐसे परिवार, जिन्हें सबसे पहले वापस भेजा जाना था, वहां से फरार हो गए।

जामतोली शरणार्थी शिविर के नूर इस्लाम ने कहा, "अधिकारी शरणार्थियों को लगातार वापस जाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं। पर इसके उलट वह भयभीत होकर दूसरे शिविरों में भाग रहे हैं।"

योजना के तहत बृहस्पतिवार से करीब 2,260 रोहिंग्या मुसलमानों को दक्षिणपूर्वी कॉक्स बाजार जिले की सीमा से स्वदेश वापस भेजा जाना है।

बता दें बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों को वापस म्यांमार भेजा जाएगा। उन्हें करीब एक साल पहले रखाइन प्रांत में सैन्य कार्रवाई के बाद देश से निकाल दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रवासियों को 15 नवंबर से वापस भेजा जाएगा। इसके लिए नए कैंप बनाए गए हैं। म्यांमार को उन रोहिंग्या परिवारों की सूची भी सौंप दी गई है जिन्हें वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed