{"_id":"66fbb4c3ddc42e523109e98c","slug":"wikileaks-founder-julian-assange-tells-european-lawmakers-pleaded-guilty-to-journalism-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Julian Assange: 'लोगों को जानकारी देने का अपराध स्वीकारने के बाद मिली आजादी', जूलियन असांजे का बड़ा बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Julian Assange: 'लोगों को जानकारी देने का अपराध स्वीकारने के बाद मिली आजादी', जूलियन असांजे का बड़ा बयान
Tue, 01 Oct 2024 02:29 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:29 PM IST
सार
असांजे ने कहा कि 'कई साल कैद में रहने के बाद मैंने पत्रकारिता करने के अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके बाद मेरी रिहाई हुई।'
विज्ञापन
जूलियन असांजे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने अपनी रिहाई के बाद पहली बार अपने सार्वजनिक संबोधन में बड़ा बयान दिया। असांजे ने कहा कि 'कई साल कैद में रहने के बाद मैंने पत्रकारिता करने के अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके बाद मेरी रिहाई हुई।' जूलियन असांजे ने फ्रांस में यूरोपीय परिषद को संबोधित करते हुए ये बात कही। यूरोपीय परिषद में 46 यूरोपीय देशों के सांसद शामिल हैं।
'एक स्त्रोत से जानकारी लेने का अपराध स्वीकार किया'
असांजे ने यूरोपीय परिषद के सामने अपने हिरासत में रहने और दोष सिद्धि और इसके मानवाधिकार पर प्रभाव को लेकर अपनी बात रखी। असांजे ने कहा कि 'मैं आज आजाद हूं क्योंकि मैंने पत्रकारिता करने के अपने अपराध को स्वीकार किया। मैंने एक स्त्रोत से जानकारी लेने और उस जानकारी को लोगों तक पहुंचाने का अपराध किया।' असांजे को पांच साल ब्रिटेन की जेल में बिताने के बाद बीते जून में ही रिहा किया गया था। असांजे को अमेरिकी सेना के गोपनीय दस्तावेज प्राप्त करने और उन्हें प्रकाशित करने का दोषी पाया गया था।
जून में हुई थी असांजे की रिहाई
असांजे ने यूरोपीय सांसदों को बताया कि उसकी दोषसिद्धि जरूरी थी क्योंकि उनकी रिहाई के लिए राजनीतिक और कानूनी प्रयास नाकाफी थे। असांजे ने कहा कि 'मैंने अवास्तविक न्याय की बजाय आजादी को चुना।' 53 वर्षीय असांजे की रिहाई के लिए एक समझौता हुआ था, जिसके बाद जून में रिहा होकर वह अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटे थे। समझौते के तहत असांजे को अमेरिकी जासूसी कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिससे 14 साल की कानूनी लड़ाई समाप्त हो गई।