फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO says number of deaths and hospitalization can increase from Omicron variant of Coronavirus news in Hindi

Omicron Variant: बढ़ सकती हैं मौतें और भर्ती होने के मामले, डब्ल्यूएचओ ने कहा- हर देश में पहुंच चुका ओमिक्रॉन

Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
सार

भारत के साथ पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इससे संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों की संख्या बढ़ सकती है और मृत्यु दर में भी इजाफा होने के आसार हैं। उधर, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने भी ओमिक्रॉन को लेकर बात की और कहा कि यह वैरिएंट हर देश में पहुंच चुका है भले ही वहां मामले अब तक सामने न हों।

विज्ञापन
WHO says number of deaths and hospitalization can increase from Omicron variant of Coronavirus news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक माने जा रहे वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से डराने वाली चेतावनी जारी की गई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि हमें लगता है कि ओमिक्रॉन की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और मृत्यु दर में तेजी आएगी।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'चिंता के कारण एक वैरिएंट से संक्रमण के मामलों की संख्या पूरी दुनिया में बढ़ी है, ऐसे में हमें उम्मीद है कि अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और यहां तक कि इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।'
विज्ञापन


इतनी तेजी से कोरोना के किसी दूसरे स्वरूप को फैलते नहीं देखा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप इतनी तेजी से फैल रहा है, जितना पहले किसी अन्य स्वरूप को नहीं देखा गया था। डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों से ओमिक्रॉन का प्रसार रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। संगठन ने कहा कि अकेले टीकाकरण से कोई भी देश इस संकट से बाहर नहीं निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह समझने के लिए अभी और जानकारी चाहिए
इसने यह भी कहा कि अभी ओमिक्रॉन को पूरी तरह से समझने के लिए और जानकारियों की आवश्यकता है। हम देशों को अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के डाटा को हमारे कोविड-19 क्लिनिकल डाटा प्लेटफॉर्म पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इससे हमें इसे समझने में मदद मिलेगी।

हर देश में पहुंच चुका है ओमिक्रॉन: डब्ल्यूएचओ महानिदेशक
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेसियस ने मंगलवार को कहा कि 77 देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं और सच्चाई यह है कि ओमिक्रॉन संभवत: सभी देशों में पहुंच चुका है, भले ही वहां कोई मामला दर्ज न किया गया हो। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन जिस तेजी से फैल रहा है वैसी स्थिति किसी भी पिछले वैरिएंट के साथ नहीं देखी गई है।

'हम बूस्टर डोज नहीं बल्कि असमानता के खिलाफ हैं'
उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के आने के बाद कुछ देशों ने अपनी पूरी आबादी के लिए टीके की बूस्टर खुराक के कार्यक्रमों की शुरुआत की है। ऐसा तब हो रहा है जब हमारे पास इस वैरिएंट के खिलाफ बूस्टर के प्रभाव के बारे में पर्याप्त सबूत भी नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'डब्ल्यूएचओ टीके की बूस्टर खुराक को लेकर नहीं बल्कि असमानता के खिलाफ है।'
 
'हर जगह लोगों की जान बचाना हमारी प्रमुख चिंता है'
डॉ. घेब्रेसियस ने कहा कि हमारी मुख्य चिंता हर जगह लोगों की जान बचाना है। हम इसे लेकर चिंतित हैं कि इस तरह के कार्यक्रम फिर से कोविड टीके की जमाखोरी के हालात बनाएंगे जैसे हमने इस साल देखे थे। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं बूस्टर एक अहम भूमिका निभा सकती हैं।  

देश में तीसरी लहर का कारण बन सकता है ओमिक्रॉन
इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि ओमिक्रॉन वैरिएंट बड़ा प्रभाव डाल सकता है लेकिन इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह वैरिएंट भारत में दूसरी लहर का सबब बने डेल्टा से भी अधिक संक्रामक माना जा रहा है। कहा जा रहा है यह तीसरी लहर का कारण बन सकता है।


भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमण के अब तक 45 मामले
भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 45 हो गई है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है।

नीदरलैंड : प्रधानमंत्री नें दिए स्कूल बंद करने के निर्देश
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सख्त कदम उठाते हुए प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed