फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who is ukrainian president volodymyr zelensky the former comedian was elected in 2019 zelensky played character on servant of the People, know about him

Volodymyr Zelenskyy: एक शो में भ्रष्टाचार पर भाषण देकर राष्ट्रपति बने, पता नहीं था असल में भी देश का सर्वोच्च पद मिलेगा

Sat, 26 Feb 2022 02:40 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Sat, 26 Feb 2022 02:40 PM IST
सार

युद्ध के बीच जेलेंस्की ने एक भावुक ट्वीट करते हुए ये कहा था कि पूरे विश्व समुदाय ने उन्हें ये जंग लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। हालांकि अकेले पड़ने के बाद भी उन्होंने देश छोड़ना मंजूर नहीं किया है और रूस से मुकाबला कर रहे हैं।

विज्ञापन
who is ukrainian president volodymyr zelensky the former comedian was elected in 2019 zelensky played character on servant of the People, know about him
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की - फोटो : social Media

विस्तार

रूस ने पूरी ताकत के साथ यूक्रेन पर हमला कर दिया है। शनिवार को हमले का तीसरा दिन है और हमले की वजह से यूक्रेन में तबाही मच गई है। इससे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की बहुत असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस से लड़ाई में वे अकेले पड़ गए हैं। हालांकि यूक्रेन की सेना रूस के खिलाफ कमजोर साबित हो रही है लेकिन राष्ट्रपति अभी भी रूस के खिलाफ डटे हुए हैं और कहा है कि वे झुकेंगे नहीं। 
विज्ञापन


भीषण जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अब भी अपने देश के नागरिकों के साथ वहीं डटे हुए हैं और रूस का मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन छोड़ने के अमेरिका के ऑफर को ठुकराते हुए साफ शब्दों में कहा कि ‘मैं किसी भी हाल में भागूंगा नहीं। यदि आपको मेरी मदद करनी है तो मुझे गोला बारूद चाहिए।’  
विज्ञापन


दरअसल राष्ट्राध्यक्ष के हौसले, रवैए, देश और देशवासियों के प्रति उसके प्रेम, उसकी निडरता और साहस देशवासियों में भी साहस का जज्बा भरती है और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यही संदेश दिया है। जेलेंस्की युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार अपने देशवासियों के लिए वीडियो संदेश जा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम मुकाबला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


44 वर्षीय यूक्रेन के राष्ट्रपति वोदोदिमीर जेलेंस्की दुनिया की एक महाशक्ति से टक्कर ले रहे हैं। वे पदभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार संकटों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में यह जानने की दिलचस्पी जरूर जगती है आखिर यूक्रेन का इतनी मजबूती से नेतृत्व कर रहे जेलेंस्की की पृष्ठभूमि क्या रही है?

who is ukrainian president volodymyr zelensky the former comedian was elected in 2019 zelensky played character on servant of the People, know about him
यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : Social media
जेलेंस्की एक यहूदी परिवार में जन्मे हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। जेलेंस्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वे समय-समय पर अपनी और परिवार की फोटोज शेयर करते रहते हैं। 

उनकी पत्नी का नाम ओलेना वलोडिमिरिवना जेलेंस्का है। वे आर्किटेक्ट और स्क्रीन राइटर हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री भी ली है और सोशल वर्क भी करती हैं। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी बेटी का नाम ऑलेक्जेंड्रा और बेटे का नाम किरिलो है।
 
जेलेंस्की ने 2000 में कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली, लेकिन उन्होंने एक अलग करियर बनाने का फैसला किया। राजनीति में आने से पहले वे एक्टिंग और कॉमेडी की दुनिया में थे। उन्होंने 1997 में कॉमेडी मंडली क्वार्टल 95 का गठन किया था और 2003 में इस समूह ने टेलीविजन कार्यक्रमों का निर्माण शुरू किया।

उन्होने 2015 में ‘सरवेंट ऑफ द पीपुल शो’ किया जो कि उनके लाइफ का टर्निंग प्वाइंट बन गया। इस शो में वे एक टीचर के रोल में थे जिसमें इस किरदार को एक दिन सुबह पता चलता है कि वह 60 फीसदी से अधिक वोट के साथ देश का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। इस शो में शिक्षक भ्रष्टाचार पर भाषण देकर राष्ट्रपति बन गया। असल जिंदगी में भी जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार को मिटाने की कसम खाकर राष्ट्रपति की कुर्सी पाई।

who is ukrainian president volodymyr zelensky the former comedian was elected in 2019 zelensky played character on servant of the People, know about him
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोदोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : Social Media
इस शो को यूक्रेन में इतनी सफलता मिली कि इसने कॉमेडी मंडली क्वार्टल 95 को अपने नाम से एक राजनीतिक दल बनाने के लिए प्रेरित किया।

कहा जाता है कि इस रोल में मिली सफलता की वजह से ही जेलेंस्की 2019 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए।

2018 में जेलेंस्की ने टीवी के पर्दे से हटकर हकीकत की राजनीति में कदम रखा और सर्वेंट ऑफ द पीपल पार्टी के तहत राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

चुनाव अभियान के दौरान, उनकी मंडली भी साथ रहती थी और वे स्टैंड-अप कॉमेडी से अपने विरोधियों का मजाक उड़ाते थे।

हालांकि वे अपने चुनाव प्रचार में टीवी पर निभाए गए रोल की तरह भ्रष्टाचार पर नकेल कसने खाने की कसमें खाईं। इसके लिए जेलेंस्की ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। 

राष्ट्रपति चुनाव वे भारी बहुमत से जीते और 73 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए।

who is ukrainian president volodymyr zelensky the former comedian was elected in 2019 zelensky played character on servant of the People, know about him
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की। - फोटो : Social Media
दो महीने बाद, तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़े एक बड़े अमेरिकी घोटाले में उनका नाम आया। जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से जेलेंस्की के बाइडन के साथ अधिक सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। हालांकि इस युद्ध के दौरान वे अलग-थलग महसूस कर रहे हैं और अमेरिका यूक्रेन का साथ देने नहीं आया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में उनकी शानदार जीत और पहले से मिली लोकप्रियता के बावजूद जब से रूस की सेना ने यूक्रेन की घेराबंदी की तो उनकी लोकप्रियता में गिरावट आने लगी। 

कीव स्थित थिंक टैंक डेमोक्रेटिक इनिशिएटिव्स फाउंडेशन के एक राजनीतिक विश्लेषक मारिया जोलकिना के एक बयान के मुताबिक 'पिछले साल  तनाव की शुरुआत के बाद से जेलेंस्की ने जनता का विश्वास खो दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed