फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who Is Robert Fico know everything about slovakia prime minister in five points news in hindi

Robert Fico: कौन है रॉबर्ट फिको? जिन पर दिनदहाड़े बरसाई गईं गोलियां, अभी कैसी है हालत, जानें

Thu, 16 May 2024 09:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 May 2024 09:00 AM IST
सार

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। दुनियाभर के नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिको की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Who Is Robert Fico know everything about slovakia prime minister in five points news in hindi
रॉबर्ट फिको - फोटो : ANI

विस्तार

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर राजधानी ब्राटीस्लावा के हैंडलोवा शहर में कई गोलियां बरसाईं गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लोवाक गणराज्य के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने इस बात की पुष्टि की कि प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर जानलेवा हमला हुआ है। बता दें कि रॉबर्ट फिको पिछले साल अक्तूबर में चौथी बार सत्ता संभालीं। सत्ता संभालने के बाद ही उन्होंने देश की विदेश नीति को रूसी समर्थक विचारों की तरफ मोड़ दिया। अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री फिको ने यूक्रेन के बारे में कई भड़काऊ बयान दिए। अपने इन भड़काऊ बयानों के कारण ही उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए कीव से मॉस्को को क्षेत्र सौंपने के लिए भी आह्वान किया था, जिसे यूक्रेन ने खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


पांच बिंदुओं में जानें स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के बारे में सब कुछ
  • रॉबर्ट फिको का जन्म 15 सितंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने वकील स्वेतलाना फिकोवा से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा भी हुआ। हालांकि, स्वेतलाना ने मीडिया को बताया कि वे दोनों अब अलग हो चुके हैं। 
  • विज्ञापन
  • स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री  तेज कारों और फुटबॉल में दिलचस्पी रखते हैं। उन्हें महंगी घड़ियों का भी शौक है। वह अंग्रेजी में भी निपुण हैं। 
  • 2018 में एक पत्रकार की हत्या के बाद उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ, जिसके बाद फिको को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन बाद में वह अपने पद पर वापस आ गए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रधानमंत्री फिको ने कई विवादास्पद बदलाव भी किए, जिनके चलते देशभर में जबरदस्त प्रदर्शन हुए। इनमें मीडिया से जुड़े एक कानून में बदलाव भी शामिल है। आलोचकों का कहना है कि इससे स्लोवाकिया में सार्वजनिक टीवी और रेडियो की निष्पक्षता पर असर पड़ेगा।
  • प्रधानमंत्री फिको का पसंदीदा कहावत है- 'धैर्य हमेशा लाल गुलाब लाता है'।

बता दें कि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। दुनियाभर के नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिको की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed