{"_id":"67ecb966ba46dbd4ba06e90e","slug":"who-is-cory-booker-sets-record-with-25-hours-senate-speech-against-donald-trump-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cory Booker: कौन हैं कोरी बुकर, जिन्होंने अमेरिकी सीनेट में दिया सबसे लंबा भाषण, 25 घंटे लगातार बोलते रहे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Cory Booker: कौन हैं कोरी बुकर, जिन्होंने अमेरिकी सीनेट में दिया सबसे लंबा भाषण, 25 घंटे लगातार बोलते रहे
Wed, 02 Apr 2025 09:53 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 02 Apr 2025 09:53 AM IST
सार
कोरी ने नेवार्क सिटी काउंसिल में सेवाएं दीं और फिर न्यूजर्सी के सबसे बड़े शहर नेवार्क के मेयर भी बने। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने नेवार्क के स्कूलों के लिए 10 करोड़ डॉलर दान दिए, उस वक्त कोरी ही नेवार्क के मेयर थे। ऐसे में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया।
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेट
- फोटो : एएनआई
Please wait...
विस्तार
अमेरिका के न्यू जर्सी से डेमोक्रेट पार्टी के सीनेटर कोरी बुकर ने इतिहास रच दिया है। दरअसल उन्होंने सीनेट में सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड बना दिया। कोरी बुकर ने 25 घंटे लंबा भाषण दिया और वे पूरी रात और मंगलवार की देर रात तक लगातार भाषण देते रहे। कोरी बुकर ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी नीतियों पर तीखा हमला बोला। बुकर ने सोमवार शाम में बोलना शुरू किया था और वे कुल 25 घंटे पांच मिनट तक बोले।
68 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
कोरी बुकर ने 68 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पूर्व सीनेटर स्टोर्म थर्मोंड के नाम था। थर्मोंड दक्षिण कैरोलिना से सीनेटर थे और उन्होंने साल 1957 में सिविल राइट कानून के मुद्दे पर 24 घंटे भाषण दिया था। कोरी बुकर ने यह भाषण डेमोक्रेट पार्टी समर्थकों को यह जताने के लिए दिया कि वे लोग ट्रंप प्रशासन के खिलाफ वो सबकुछ कर रहे हैं, जो करना चाहिए और सरकार का विरोध कर रहे हैं। कोरी बुकर ने अपने भाषण में ट्रंप प्रशासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा संबंधी कार्यालयों में कर्मचारियों की छंटनी पर चिंता जाहिर की। साथ ही ट्रंप प्रशासन के फैसलों पर सवाल उठाए। बुकर ने ग्रीनलैंड और कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने की ट्रंप प्रशासन की योजना की भी आलोचना की और कहा कि इससे संवैधानिक संकट खड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका का मुक्ति दिवस: गलत कारोबारी प्रथाएं होंगी खत्म; कैरोलिन बोलीं- कामगारों के हित में होगा जवाबी शुल्क
विज्ञापन
कौन हैं कोरी बुकर
55 वर्षीय कोरी बुकर का जन्म वॉशिंगटन में हुआ और जब वे बच्चे थे, तभी उनका परिवार न्यूजर्सी शिफ्ट हो गया। कोरी बुकर का ताल्लुक अश्वेत समुदाय से है। इसके चलते उन्हें बचपन में भेदभाव भी झेलना पड़ा। कोरी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और कॉलेज में वे फुटबॉल खिलाड़ी रहे। इसके बाद कोरी ने येल लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की और गैर लाभकारी संगठन में बतौर अटॉर्नी काम किया, जिसमें वे गरीब परिवारों को कानूनी सहायता देते थे।
कोरी ने नेवार्क सिटी काउंसिल में सेवाएं दीं और फिर न्यूजर्सी के सबसे बड़े शहर नेवार्क के मेयर भी बने। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने नेवार्क के स्कूलों के लिए 10 करोड़ डॉलर दान दिए, उस वक्त कोरी ही नेवार्क के मेयर थे। ऐसे में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया। साल 2013 में तत्कालीन सीनेटर फ्रैंक ल्युटेनबर्ग के निधन के बाद कोरी यूएस सीनेट के लिए चुने गए। इसके बाद कोरी ने साल 2014 और फिर 2020 के सीनेट चुनाव में जीत दर्ज की। साल 2020 में कोरी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए भी डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से दावेदारी पेश कर चुके हैं। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
ये भी पढ़ें- Trump on TikTok: पांच अप्रैल से पहले हो जाएगी डील; अमेरिका में टिकटॉक पर बैन की आशंका के बीच राष्ट्रपति ट्रंप

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन