{"_id":"60636e398ebc3ecbaa3c4abc","slug":"who-experts-team-said-the-source-of-the-coronavirus-is-not-yet-known","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने कहा: कोरोना वायरस के स्रोत का अभी तक नहीं चला है पता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने कहा: कोरोना वायरस के स्रोत का अभी तक नहीं चला है पता
Wed, 31 Mar 2021 12:00 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:00 AM IST
सार
- अंतरराष्ट्रीय टीम की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को प्रकाशित हुई।
- डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की टीम ने 14 जनवरी से 10 फरवरी तक चीन के वुहान शहर का किया था दौरा
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों की टीम ने कहा है कि घातक विषाणु के स्रोत का अब तक पता नहीं चला है तथा सवालों के जवाब पाने के लिए आगे और अध्ययन की जरूरत है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय टीम की रिपोर्ट मंगलवार को प्रकाशित हुई। इस टीम ने 14 जनवरी से 10 फरवरी तक चीन के वुहान शहर का दौरा किया था जहां दिसंबर 2019 में वायरस का सबसे पहला मामला सामने आया था।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा, जहां तक विश्व स्वास्थ्य संगठन का संबंध है, सभी विचार सामने हैं। रिपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण शुरुआत है। हमें अभी वायरस के स्रोत का पता नहीं चला है और हमें विज्ञान का अनुसरण जारी रखना चाहिए तथा हमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन