फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who expert group for study origins of coronavirus determine origins of the sars cov 2 virus

आखिरी कोशिश: चीन में कोरोना की उत्पत्ति की दोबारा जांच, पता करने के लिए वुहान जाएगा ग्रुप, WHO ने बनाई नई कमेटी

Thu, 14 Oct 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जिनेवा Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 14 Oct 2021 11:43 AM IST
सार

दो साल से पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी कोरोना महामारी की उत्पत्ति को लेकर आज भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, दुनिया के दिग्गज विशेषज्ञों ने इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन चीन मानने को तैयार नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर इसे पता लगाने के लिए ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप वुहान जाकर शुरुआती मामलों की जांच करेगा। 

विज्ञापन
who expert group for study origins of coronavirus determine origins of the sars cov 2 virus
चीन में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण को लेकर चीन एक बार फिर कटघरे में है। यह सवाल आज भी मौजूं है कि कोरोना वायरस कहां से और कैसे फैला। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक बार फिर से यह पता लगाने की कवायद में जुटा है। ड्ब्ल्यूएचओ ने 26 विशेषज्ञों का एक नया एडवाइजरी ग्रुप बनाया है। जो चीन में कोरोना की उत्पत्ति की जांच कर संगठन को रिपोर्ट सौंपेगा। 

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)की एक टीम इस साल मार्च में भी चीन के वुहान शहर में चार हफ्तों तक रुक कर जांच की थी, लेकिन किसी पुख्ता नतीजे तक नहीं पहुंच पाई थी। इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से शुरुआती मामलों से जुड़े आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही ड्ब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में पता करने की ये आखिरी कोशिश हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने पहली जांच के बाद इस साल मार्च में जारी रिपोर्ट में कहा था कि हो सकता है कोरोना वायरस चमगादड़ से किसी दूसरे जानवर के जरिए इंसानों में पहुंचा हो, लेकिन अभी और रिसर्च की जरूरत है, क्योंकि महामारी के शुरुआती दिनों के डेटा की कमी के चलते जांच में दिक्कत आई थी। ऐसे में वुहान लैब का ऑडिट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बनाया नया ग्रुप
इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य संगठन ने नया एक्सपर्ट ग्रुप बनाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ टेड्रॉस एडहेनॉम ग्रेब्रेयेसस ने बताया कि दुनियाभर से मिले 700 आवेदनों में से 26 एक्सपर्ट को उनके वर्ल्ड क्लास एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। ये एनिमल हेल्थ, क्लिनिकल मेडिसिन, वायरोलॉजी और जीनोमिक्स से जुड़े हैं।


दिसंबर 2019 में आया पहला मामला
कोरोना का पहला मामला दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आया था और आशंका है कि वहीं से यह वायरस पूरी दुनिया में फैला। हालांकि, चीन बार-बार इसे इनकार करता रहा है कि वुहान की लैब से वायरस लीक नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed