फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO Election: Dr. Tedros Ghebreyesus again became WHO Chief, know how elections held and responsibility

WHO Election: दोबारा महानिदेशक बन भावुक हुए टेड्रोस, जानें कैसे होता है यह चुनाव और क्या होती है जिम्मेदारी?

Wed, 25 May 2022 01:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 May 2022 01:48 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस को पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुन लिया गया है। इस पद के लिए डॉ. टेड्रोस को किसी ने चुनौती नहीं दी थी।

विज्ञापन
WHO Election: Dr. Tedros Ghebreyesus again became WHO Chief, know how elections held and responsibility
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस को पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है। इस पद के लिए डॉ. टेड्रोस को किसी ने चुनौती नहीं दी थी। इसके बाद डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने ट्वीट कर कहा, मैं सदस्य देशों का आभारी हूं, जिन्होने मुझ पर विश्वास जताया। मैं सभी स्वास्थ्यकर्मियों और सहकर्मियों को धन्यवाद देता हूं, जिनके साथ में मैं यात्रा जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। ऐसे में आपको बताते हैं किस तरह चुने जाते हैं डब्ल्यूएचओ के चीफ? उनकी क्या जिम्मेदारी होती है? 

विज्ञापन

सदस्य देशों से मांगा जाता है प्रस्ताव 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान के मुताबिक, महानिदेशक पद के लिए सभी सदस्य देश नाम प्रस्तावित करते हैं। इसके लिए एक समय सीमा तय की जाती है। इस बार चुनाव प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू हुई। 23 अप्रैल, 2021 को प्रस्ताव जमा करने की समय सीमा समाप्त हो गई। इसके बाद सदस्य देशों से प्राप्त प्रस्तावों की जानकारी 29 अक्तूबर, 2021 को प्रकाशित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होते हैं गुप्त मतदान 
विश्व स्वास्थ्य संगठन, महानिदेशक पद के लिए गुप्त मतदान कराता है, जिसमें सभी सदस्य देश मतदान करते हैं। डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड ने जनवरी 2022 में अपने 150वें सत्र में WHO के महानिदेशक के पद के लिए डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस को नामित किया था, उन्हें किसी ने इस पद के लिए चुनौती नहीं दी थी। लिहाजा मंगलवार को उन्हें महानिदेशक चुन लिया गया।

विज्ञापन

दो बार बन सकते हैं महानिदेशक 
संविधान के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति विश्व स्वास्थ्य संगठन का दो बार महानिदेशक नियुक्त हो सकता है। कार्यकाल पांच साल का होता है। इससे पहले डॉ. टड्रोस 23 मई 2017 को डब्ल्यूएचओ का महानिदेशक नामित किया गया था। इथियोपिया सरकार ने उनका नाम प्रस्तावित किया था। उन्होंने 1 जुलाई 2017 को अपना पांच साल का कार्यकाल शुरू किया था। टेड्रोस ने डॉ मार्गरेट चैन का स्थान लिया, जो 1 जनवरी 2007 से डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक थे।

क्या होती है WHO चीफ की जिम्मेदारी
विश्व स्वास्थ्य संगठन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों में नेतृत्व प्रदान करने की होती है। वह उन मामलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करता है, जहां संयुक्त कार्रवाई की जरूरत होती है। स्वास्थ्य के उचित मानदंड और मानक स्थापित करना और उनके कार्यान्वयन को बढ़ावा देना भी डब्ल्यूएचओ चीफ की जिम्मेदारी है। 

भावुक हुए डॉ. टेड्रोस 
डॉ. टेड्रोस के दोबारा महानिदेशक चुने जाने पर वहां बैठे सभी लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। यह पल भावुक करने वाला था। इस मौके पर डॉ. टेड्रोस भी भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने खुद को एक नौसिखिया बताया। कहा, किस्मत ने मुझे यहां तक पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed