{"_id":"615c6e078ebc3e471364b70a","slug":"who-and-an-independent-group-of-experts-are-scheduled-to-meet-next-week-on-covaxin","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलेगी या नहीं, फैसला अगले हफ्ते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona Vaccine: कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलेगी या नहीं, फैसला अगले हफ्ते
Tue, 05 Oct 2021 08:57 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:57 PM IST
सार
27 सितंबर को डब्ल्यूएचओ के अनुरोध पर भारत बायोटेक ने उसे अतिरिक्त जानकारी दी है, इसके आकलन के बाद ही कोवैक्सीन को मान्यता देने पर फैसला होगा।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ और विशेषज्ञों के एक स्वतंत्र समूह की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में फैसला होगा कि कोवैक्सिन को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी जाए या नहीं। इसमें कोवैक्सीन के जोखिम व लाभ का आकलन किया जाएगा और इसके आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोवैक्सीन निर्माता, भारत बायोटेक लगातार उसे डेटा दे रहा है। 27 सितंबर को डब्ल्यूएचओ के अनुरोध पर भारत बायोटेक ने अतिरिक्त जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ अभी इस जानकारी की समीक्षा कर रहे हैं और अगर सभी मानकों पर खरा उतरता है तो मूल्यांकन को अगले सप्ताह अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि डब्ल्यूएचओ और स्वतंत्र विशेषज्ञों के तकनीकी सलाहकार समूह द्वारा आपातकालीन उपयोग सूचीकरण प्रक्रिया को पूरा किया जाना इस पर निर्धारित होता है कि क्या एक निर्मित उत्पाद (जैसे कि टीका) गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और प्रभावी है।
विज्ञापन