फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan concern over missile launches by North Korea before south korean leader visit to china

North Korea: 'विश्व शांति को गंभीर खतरा...', उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण पर जापान ने जताई चिंता

Sun, 04 Jan 2026 06:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Jan 2026 06:47 PM IST
सार

North Korea: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के चीन रवाना होने से कुछ घंटे पहले अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई मिसाइलें दागीं। इस पर चिंता जताते हुए जापान ने कहा कि यह विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका इन मिसाइलों के प्रक्षेपण की जानकारी का विश्लेषण कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Japan concern over missile launches by North Korea before south korean leader visit to china
जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी - फोटो : एक्स/जापान रक्षा मंत्रालय

विस्तार

उत्तर कोरिया ने रविवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के चीन रवाना होने से कुछ घंटे पहले ही अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि राजधानी क्षेत्र से करीब 7:50 बजे कई मिसाइलें दागी गईं। इन मिसाइलों ने करीब 900 किलोमीटर की दूरी तय की। दक्षिण कोरिया और अमेरिका पूरी जानकारी का विश्लेषण कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये मिसाइल प्रक्षेपण (लॉन्च) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के उन प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं, जो उत्तर कोरिया की किसी भी बैलिस्टिक गतिविधि पर रोक लगाते हैं। मंत्रालय ने उत्तर कोरिया से तत्काल उकसाने वाली कार्रवाई बंद करने और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति बहाल करने के लिए वार्ता शुरू करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वेनेजुएला सरकार में CIA एजेंट, महीनों ड्रोन से निगरानी; मादुरो को पकड़ने के लिए ट्रंप ने ऐसे बनाई रणनीति?
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के रक्षा मंत्री कोइजुमी ने जताई चिंता
वहीं, जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से कम से कम दो मिसाइल प्रक्षेपण की पुष्टि हुई है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, यह गंभीर समस्या है, जो हमारे देश, क्षेत्र और विश्व की शांति व सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 

सम्मेलन से पहले हथियारों का प्रदर्शन
यह उत्तर कोरिया का हाल के हफ्तों में हथियारों का ताजा प्रदर्शन है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया सत्तारूढ़ दल के आगामी सम्मेलन से पहले रक्षा क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन या समीक्षा करना चाहता है। यह सम्मेलन पांच साल में पहली बार होने जा रही है। पर्यवेक्षक वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन पर नजर रख रहे हैं कि क्या उत्तर कोरिया अमेरिका पर एक नई नीति तय करेगा और दोनों देशों के बीच लंबे समय से थमी हुई वार्ता फिर से शुरू करेगा।  

किम जोंग उन ने 2019 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर वार्ता के विफल होने के बाद अपने परमाणु हथियार भंडार को बढ़ाने पर फोकस किया है। उन्होंने रूस के साथ सहयोग बढ़ाया और चीन के साथ संबंध मजबूत किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किम यह सोचते हैं कि उनकी लाभकारी स्थिति बढ़ गई है, जिससे अगर ट्रंप से फिर वार्ता हुई तो वह अधिक लाभ ले सकते हैं। उत्तर कोरिया ने कांग्रेस (सत्तारूढ़ पार्टी का पांच वर्ष में होने वाला सम्मेलन) की तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने कहा कि यह संभवतः जनवरी या फरवरी में होगी।

ये भी पढ़ें: उत्तरी नाइजारियों में गांव पर बंदूकधारियों ने किया हमला; 30 से ज्यादा की मौत, कई लोग अगवा


दक्षिण कोरियाई नेता के चीन दौरे से पहले मिसाइल प्रक्षेपण
उत्तर कोरिया ने मिसाइलों का प्रक्षेपण उस समय किया, जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग चीन के लिए रवाना हुए। ली की टीम ने कहा कि वह चार दिवसीय दौरे में चीन से कोरिया प्रायद्वीप पर शांति कायम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने का आग्रह करेंगे। दक्षिण कोरिया और अमेरिका लंबे समय से चीन से आग्रह कर रहे हैं कि वह उत्तर कोरिया पर अपना प्रभाव डालकर इसे वार्ता में लौटने या अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए प्रेरित करे। हालांकि, यह सवाल बना हुआ है कि चीन अपने पड़ोसी देश पर कितना नियंत्रण रखता है।

रविवार को बाद में दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर चर्चा के लिए आपात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। परिषद ने राष्ट्रपति को मिसाइल प्रक्षेपण की जानकारी और दक्षिण कोरिया के संभावित कदमों की रिपोर्ट दी।

उत्तर कोरिया ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की
उत्तर कोरिया ने शनिवार वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई की निंदा की। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह फिर से अपराधी और क्रूर अमेरिका का सबूत है। अमेरिकी कार्रवाई संप्रभुता के उल्लंघन का गंभीर रूप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed