फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House COVID-19 Coordinator Ashish Jha to Leave Post Know Report News in Hindi

US Corona Situation: अमेरिका में फिलहाल काबू में महामारी, डॉ. आशीष छोड़ेंगे कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक का पद

Fri, 09 Jun 2023 09:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:37 AM IST
सार

52 वर्षीय झा को पिछले साल अप्रैल में व्हाइट हाउस के कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था। अब वह फिर से ब्राउन विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 

विज्ञापन
White House COVID-19 Coordinator Ashish Jha to Leave Post Know Report News in Hindi
डॉक्टर आशीष झा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर आशीष झा कोविड रिस्पॉन्स कॉर्डिनेटर यानी कोविड 19 प्रतिक्रिया समन्वयक का पद संभाल रहे हैं। अब खबर आई है कि वह जल्द ही अपने पद को छोड़ देंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि झा जून के अंत तक अमेरिकी प्रशासन को छोड़ेंगे। 

विज्ञापन

वापस अपने काम पर लौटेंगे

52 वर्षीय झा को पिछले साल अप्रैल में व्हाइट हाउस के कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था। अब वह फिर से ब्राउन विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 

विज्ञापन

बाइडन ने की तारीफ

डॉक्टर आशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हैं। इसलिए, महामारी के घटते मामले को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने झा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अग्रणी सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों में से एक के रूप में झा ने प्रभावी रूप से जटिल वैज्ञानिक चुनौतियों का अनुवाद और संचार किया है। इसकी वजह से लाखों जान बचाई जा सकीं। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने पदभार ग्रहण किया, तो देश महामारी का सामना कर रहा था। इस मौके पर बाइडन ने अपने सभी कर्मचारियों का कोरोना महामारी को हराने में साथ देने के लिए धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नई दुनिया में हम

वहीं, ब्राउन विश्वविद्यालय ने एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया है कि झा 1 जुलाई को स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन के रूप में कार्यभार संभाल लेंगे। झा ने कहा कि हम कोविड-19 महामारी की वजह से एक नई और बदली हुई दुनिया में हैं। हमने लोगों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों की कमजोरियों को उजागर करके उन्हें मजबूत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed