{"_id":"6a57c6b8ead919506b0efb38","slug":"west-asia-us-iran-conflict-strait-of-hormuz-deaths-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया: जुलाई में हमलों में ईरान के 35 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल; अमेरिका से वार्ता पर क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया: जुलाई में हमलों में ईरान के 35 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल; अमेरिका से वार्ता पर क्या कहा?
Wed, 15 Jul 2026 11:13 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:13 PM IST
सार
ईरान ने दावा किया है कि जुलाई में अमेरिकी हमलों में उसके 35 लोगों ने जान गंवाई है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। तेहरान ने अमेरिका से बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि उसका फोकस अपनी रक्षा करने पर है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सेना की ओर से जुलाई में किए गए हमलों में अब तक 35 लोगों की मौत हुई है और 300 से अधिक घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और 18 साल से कम उम्र का एक किशोर भी शामिल है। ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन करमनपूर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि होर्मुजगान, सिस्तान और बलूचिस्तान और खुजिस्तान प्रांतों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अभी भी 72 घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
क्या ईरान अमेरिका से बातचीत करेगा?
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि फिलहाल बातचीत की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय ईरान का फोकस अपनी रक्षा पर है।
अमेरिकी सेना ने बुधवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उसकी सेना ने मंगलवार को ईरान में किसी नागरिक गेहूं भंडारण केंद्र को निशाना बनाया।
ये भी पढ़ें: UN: 'आज की चुनौतियों से निपटने में सक्षम नहीं सुरक्षा परिषद', सुधारों की मांग करते हुए भारत ने क्या-क्या कहा?
विज्ञापन
अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों का उद्देश्य तेहरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल वह होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने के लिए कर रहा है।