{"_id":"69c5e8fdfa2e37a7100ef3cb","slug":"west-asia-crisis-us-president-trump-tells-reason-pause-of-strikes-on-iran-energy-infrastructure-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: 'ईरान ने सात दिन मांगे, मैंने 10 दिए', ट्रंप ने तेहरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की नई डेडलाइन तय की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: 'ईरान ने सात दिन मांगे, मैंने 10 दिए', ट्रंप ने तेहरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की नई डेडलाइन तय की
Fri, 27 Mar 2026 07:48 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:48 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। उन्होंने ये भी दावा किया कि ईरान ने उनसे कुछ दिन ऊर्जा संयंत्रों पर हमले न करने की अपील की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बताया कि ईरान ने उनके ऊर्जा ठिकानों पर हमले न करने के लिए सात दिन का समय मांगा था, लेकिन हमने 10 दिनों का समय दिया। जिसकी डेडलाइन 6 अप्रैल है। मीडिया के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच दोनों पक्षों की राजनयिक बातचीत में ईरान ने उनकी सरकार से संपर्क कर अधिक समय देने का अनुरोध किया था।
ईरान के साथ बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही
ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने मेरे लोगों के माध्यम में मुझसे अपील की थी कि क्या हमें और समय मिल सकता है? अगर वे अपना काम नहीं करते हैं तो मैं उनके बिजली संयंत्रों को नष्ट कर दूंगा।' ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने सात दिन मांगे थे और मैंने कहा, मैं आपको 10 दिन दूंगा क्योंकि उन्होंने मुझे जहाज दिए थे।' ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत पर कहा कि ईरान के फर्जी समाचार मीडिया और अन्य लोगों द्वारा गलत बयानबाजी के बावजूद ईरान के साथ बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।
ट्रंप ने फिर किया जीत का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लड़ाई जीत ली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक और मिसाइल क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य शक्ति तबाह हो चुकी है और ईरान की नौसेना और मिसाइल क्षमता में नाटकीय रूप से कमी आई है। ट्रंप ने ईरान की वायुसेना को भी तबाह करने का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान के 154 जहाजों को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UN: पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकार हनन की संयुक्त राष्ट्र में कड़ी निंदा; अफगान नागरिकों की मौत पर भी चिंता
अमेरिका ने बीती 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेताओं को मार दिया था, जिसके बाद दोनों तरफ से हुए हमलों में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन