{"_id":"69a8480bb3358c385e065e2a","slug":"west-asia-crisis-reports-claim-iran-secretly-approaches-us-for-peace-talks-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: 90 घंटे से बमबारी जारी, अबतक 1000+ मौतें, क्या शांति के लिए US पहुंचा ईरान? CIA से संपर्क की अटकलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: 90 घंटे से बमबारी जारी, अबतक 1000+ मौतें, क्या शांति के लिए US पहुंचा ईरान? CIA से संपर्क की अटकलें
Wed, 04 Mar 2026 08:26 PM IST
Himanshu Singh Chandel
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:26 PM IST
सार
West Asia Crisis: अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने कथित तौर पर गुप्त तरीके से अमेरिका से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ठुकराते हुए कहा कि अब बातचीत के लिए देर हो चुकी है।
विज्ञापन
ईरान में हवाई हमले
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य पूर्व में अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान की ओर से शांति वार्ता की कोशिश की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ईरान की खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका की सीआईए से संपर्क कर संघर्ष खत्म करने की संभावनाओं पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अमेरिका में इस पहल को लेकर अभी कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है और हालात बेहद अनिश्चित बने हुए हैं।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अब बातचीत के लिए बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को गंभीर नुकसान पहुंच चुका है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली, वायु सेना और नौसेना को लगभग खत्म कर दिया गया है। उनका कहना था कि अब ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन अमेरिका पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह अपने सैन्य अभियान को जारी रखेगा।
ईरान की ओर से गुप्त संपर्क की खबर
रिपोर्ट के अनुसार ईरान के खुफिया मंत्रालय के अधिकारियों ने अप्रत्यक्ष तरीके से अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए से संपर्क किया। इस संपर्क का उद्देश्य युद्ध समाप्त करने के संभावित रास्तों पर चर्चा करना बताया जा रहा है। हालांकि अमेरिकी प्रशासन के भीतर इस प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कुछ अधिकारियों का मानना है कि यह पहल दबाव कम करने की रणनीति भी हो सकती है।
विज्ञापन
इस्राइली हमलों से ईरानी नेतृत्व पर दबाव
ईरान इस समय बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। इस्राइल के हमलों में कई वरिष्ठ ईरानी नेताओं के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। इसी कारण ईरान के भीतर राजनीतिक स्थिति अस्थिर बताई जा रही है और नए नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें- Attack on Iranian Ship: ईरानी जहाज पर हमले में 78 घायल, 101 लापता; श्रीलंका के पास हुई घटना से गहराई चिंता
अमेरिका का दावा, युद्ध में बढ़त हासिल
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिकी और इस्राइली सैन्य कार्रवाई से ईरान को भारी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली वायु सेनाएं जल्द ही ईरान के आसमान पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान अभी शुरुआती चरण में है और अमेरिका ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह खत्म करने तक कार्रवाई जारी रखेगा।
ईरान में नए नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज
खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नए सुप्रीम लीडर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई इस पद के संभावित दावेदारों में आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्वासित ईरानी राजकुमार रेजा पहलवी ने भी विदेशों में रह रहे ईरानियों से अपील की है कि वे अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय हों। इस बीच ईरान और लेबनान में हमलों के कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
अन्य वीडियो-